हांगकांग ने अमेरिकी रिपोर्ट को राजनीति से प्रेरित बताया, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का किया समर्थन
हांगकांग सरकार ने अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट राजनीति से प्ररित कहा है। शुक्रवार की देर रात हांगकांग ने अपने बयान में कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप है। हांगकांग ने कहा अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट सच्चाई को प्रतिबिंबित नहीं करती है।
हांगकांग, एजेंसी। हांगकांग सरकार ने अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट राजनीति से प्ररित कहा है। शुक्रवार की देर रात हांगकांग ने अपने बयान में कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप है। हांगकांग ने कहा अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट सच्चाई को प्रतिबिंबित नहीं करती है। बता दें कि कांग्रेस कार्यकारी आयोग की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि हांगकांग में 'एक देश, दो प्रणाली' की रूपरेखा को ध्वस्त कर दिया गया है। यह शहर को लंबों समय से मानवाधिकारों व कानून और समान नियमों को गंभीर रूप से कमजोर कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हांगकांग के नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए खतरा है। बीजिंग का यह कानून स्पष्ट रूप से हांगकांग के नागरिकों को लक्षित करता है। यह उन्हें डराने और चुप कराने के लिए है। उधर, हांगकांग ने कहा है कि अमेरिकी कांग्रेस ने बीजिंग प बेबुनियाद और गलत आरोप लगाए हैं। इस कानून के विपरीत हांगकांग ने कहा कि यह चीन का नया कानून एक देश, दो प्रणालियों के अनुरूप है। इस मामले में चीन को कानून बनाने का अधिकार है।
उधर, हांगकांग में विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका ने सख्त आपत्ति जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि इस गिरफ्तारी से यह संकेत मिलते हैं कि चीन हांगकांग में लोकतंत्र के खात्मे के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत प्रयास कर रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है गिरफ्तार किए गए लोगों में 13 पूर्व विधान परिषद के सदस्य, एक अमेरिकी वकील और एक पूर्व कानून के शामिल हैं। गौरतलब है कि हांगकांग में चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत 6 जनवारी को 50 से ज्यादा सांसदों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तोड़ने के जुर्म पर गिरफ्तार किया गया था।