Move to Jagran APP

होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं शियोमारा कास्ट्रो

वामपंथी पार्टी की उम्मीदवार शियोमारा कास्त्रो होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने नवंबर में चुनाव में जीत दर्ज की थी। उनके पति एवं पूर्व राष्ट्रपति जोस मैनुएल जेलया को 2009 में सेना ने तख्तापलट कर सत्ता से बेदखल कर दिया था।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 12:28 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 03:35 AM (IST)
होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं शियोमारा कास्ट्रो
होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति शियोमारा कास्ट्रो

 तेगुसिगल्पा, रायटर्स। होंडुरास में गुरुवार को पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर शियोमारा कास्ट्रो (Xiomara Castro) ने शपथ ले लिया। इस मौके पर अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस भी मौजूद रहीं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति शियोमारा को बधाई दी और महिला नेतृत्व व बराबरी का जिक्र भी किया। 

loksabha election banner

  इस बारे में हैरिस की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने पहले ही कहा था कि हैरिस का यह कदम अमेरिका और होंडुरास के बीच साझेदारी को गहरा करने और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने, भ्रष्टाचार से निपटने तथा प्रवास के मूल कारणों को दूर करने के लिए मिलकर काम करने का एक प्रयास है।

वामपंथी पार्टी की उम्मीदवार कास्त्रो ने नवंबर में चुनाव में जीत दर्ज की थी। उनके पति एवं पूर्व राष्ट्रपति जोस मैनुएल जेलया को 2009 में सेना ने तख्तापलट कर सत्ता से बेदखल कर दिया था। उन्होंने नेशनल पार्टी के 12 साल के शासन के विरोध में जनता में असंतोष की लहर को और बढ़ावा दिया था, जो पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज़ के दूसरे कार्यकाल में चरम पर पहुंच गया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हैरिस को दक्षिण-पश्चिम सीमा पर आव्रजन की समस्या का समाधान खोजने का बड़ा काम सौंपा है। बेहतर जीवन की तलाश में हर महीने होंडुरास तथा अन्य मध्य अमेरिकी देशों से हजारों प्रवासी सीमा पर आते हैं। अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने 30 सितंबर को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान 17 लाख से अधिक बार प्रवासियों को रोका था, जो पिछले वित्तीय वर्ष में प्रवासियों को रोके जाने के 458,088 बार के प्रयास से लगभग चार गुना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.