Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: गले में गमछा, हाथों में पिचकारी... होली के रंग में रंगे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

    Updated: Fri, 14 Mar 2025 01:08 PM (IST)

    न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी जोरो-शोरों से होली खेलते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस्टोफर लक्सन होली का आनंद ले रहे हैं।वीडियो न्यूजीलैंड के ही इस्कॉन मंदिर का है जहां गुरुवार (13 मार्च) को होली समारोह का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन वहां होली खेलने पहुंचे थे।

    Hero Image
    Holi 2025: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारतीय प्रवासियों संग होली खेली।(फोटो सोर्स: एक्स हैंडल)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया होली (Holi 2025) के जश्न में डूबी है। देश के अलग-अलग राज्यों से होली खेलने के वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी जोरो-शोरों से होली खेलते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस्टोफर लक्सन होली का आनंद ले रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने खोली होली

    वीडियो में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन देसी अंदाज में लोगों के हुजुम के साथ होली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो न्यूजीलैंड के ही इस्कॉन मंदिर का है, जहां गुरुवार (13 मार्च) को होली समारोह का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन वहां होली खेलने पहुंचे थे।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि इस्कॉन मंदिर में लोगों की जबरदस्त भीड़ है। उसी भीड़ पर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रंग उड़ाते हुए भी नजर आए। इस दौरान लोगों ने खूब मस्ती की और धूमधाम से एक-दूसरे पर रंग डालकर होली मनाई।

    न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने इस दौरान गले में फूलों की माला पहन रखी थी और कंधे पर पूरे देसी स्टाइल में गमछा डाल रखा था, जिस पर हैप्पी होली लिखा हुआ था।

    आस्था ही त्योहारों की आत्मा है: योगी आदित्यनाथ

    होली के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। घंटाघर से परंपरागत रूप से निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम योगी ने कहा कि किसी भी देश या धर्म में सनातन धर्म जैसी समृद्ध त्योहारों की परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है। त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।

    यह भी पढ़ें: Holi 2025: संभलकर खेलें होली, सेहत पर भारी न पड़े हुड़दंग; डॉक्टरों ने दी ये खास सलाह