विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bangladesh: अजान के वक्त हिंदू नहीं कर सकेंगे पूजा, यूनुस सरकार का तुगलकी फरमान; आदेश न मानने पर होगी कड़ी सजा

Published: Thu, 12 Sep 2024 01:47 PM (IST)

बांग्लादेश में अजान के समय में हिंदू अब पूजा-पाठ नहीं कर सकेंगे। अजान और नमाज के समय हिंदू समुदाय के ...और पढ़ें

Hindu in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं की पूजा-पाठ को लेकर मोहम्मद यूनुस ने सुनाया तुगलकी फरमान।(फोटो सोर्स: जागरण)
Hindu in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं की पूजा-पाठ को लेकर मोहम्मद यूनुस ने सुनाया तुगलकी फरमान।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. बांग्लादेश के गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया आदेश।
  2. इस साल देशभर में कुल 32,666 पूजा मंडप बनाए जाएंगे: बांग्लादेश सरकार
  3. दुर्गा पूजा के समय हिंदू मंदिरों में मदरसा छात्रों की तैनाती रहेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Hindu Attacks in Bangladesh। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर दुनिया चिंतित है। भले ही मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार दावा कर रही है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर उनकी सरकार कदम उठा रही है, लेकिन पड़ोसी मुल्क से जो खबरें सामने आ रही है वो कुछ और कहानी बयां कर रही है। जानकारी के मुताबिक, अंतरिम सरकार की तरफ से अब एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है।

बांग्लादेश में अजान के समय में हिंदू अब पूजा-पाठ नहीं कर सकेंगे। अजान और नमाज के समय हिंदू समुदाय के लोगों पर भजन सुनने और लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने फरमान सुनाया है।

समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो पुलिस उसे बगैर किसी वारंट के गिरफ्तार कर लेगी।

पूजा समितियों को दिया गया आदेश

अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय से दुर्गा पूजा से संबंधित गतिविधियों, विशेषकर अजान और नमाज के दौरान संगीत बजाने पर रोक लगाने का आग्रह किया है। गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि पूजा समितियों को संगीत वाद्ययंत्र और ध्वनि प्रणाली बंद रखने को कहा गया है और उन्होंने इस पर सहमति भी जता दी है।

मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने यह भी बताया कि इस साल देशभर में कुल 32,666 पूजा मंडप बनाए जाएंगे। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 157 मंडप ढाका साउथ सिटी में और 88 नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन में होंगे। बता दें कि शेख हसीना सरकार के पतन होने के बाद बांग्लादेश में सैकड़ों हिंदुओं पर आक्रमण हो चुका है।

हिंदू मंदिरों में मदरसा छात्रों की रहेगी तैनाती

बता दें कि कुछ दिनों पहले बांग्लादेश सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान हिंदू मंदिरों में मदरसा छात्रों की तैनाती का आदेश भी दिया है। बांग्लादेश के धार्मिक मामलों के सलाहकार डॉ. एएफएम खालिद हुसैन ने राजशाही जिले के गोदागरी में स्थित प्रेमतली गौरांग बारी काली मंदिर का दौरा किया। पांच अगस्त को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद और देश छोड़ने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें: Bangladesh News: भारत के सामने मोहम्मद यूनुस ने रख दी नई शर्त, अच्छे संबंध बनाना है तो करना होगा यह काम