बांग्लादेश: हिंदू साधु चिन्मय कृष्ण दास चट्टोग्राम से ढाका जेल शिफ्ट, वकीलों ने जताई चिंता
बांग्लादेश में हिंदू साधु चिन्मय कृष्ण दास को चट्टोग्राम जेल से ढाका की विशेष जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच ...और पढ़ें

बांग्लादेश में हिंदू साधु चिन्मय कृष्ण दास को ढाका जेल भेजा गया (फाइल फोटो)
HighLights
हिंदू साधु चिन्मय कृष्ण दास को ढाका जेल स्थानांतरित किया गया।
वकीलों ने अचानक स्थानांतरण पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
दास पर देशद्रोह और अन्य गंभीर आरोप लगे हैं।
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में हिंदू साधु चिन्मय कृष्ण दास को कड़ी सुरक्षा के बीच चट्टोग्राम जेल से राजधानी ढाका की एक विशेष जेल में स्थानांतरित किया गया है। उन्हें अचानक ढाका स्थानांतरित किए जाने से उनके वकीलों में चिंता है।
हिंदू सम्मिलित सनातन जागरण जोत नाम के संगठन के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास को नवंबर 2024 में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस्कान से जुड़े रहे दास पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप है।
ढाका ट्रिब्यून अखबार ने चट्टोग्राम केंद्रीय जेल के अधीक्षक एमडी इकबाल हुसैन के हवाले से कहा, "चिन्मय कृष्ण दास को चट्टोग्राम से सुबह पांच बजे ढाका के केरानीगंज स्थित विशेष जेल ले जाया गया है। उन्हें लेकर जा रहा वाहन सुबह 10 बजे ढाका केंद्रीय जेल पहुंचा। दास के स्थानांतरण का कोई खास कारण नहीं था। कैदियों को एक जेल से दूसरी जेल भेजना नियमित प्रक्रिया है।
खाना बनाने वाले ब्रह्मचारी को स्थानांतरित नहीं किया
अखबार ने जेल सूत्रों के हवाले से बताया कि चिन्मय के लिए खाना बनाने वाले रंगनाथ दास ब्रह्मचारी को उनके साथ स्थानांतरित नहीं किया गया और वह चिट्टगांव केंद्रीय जेल में ही हैं। चिन्मय के वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने कहा,"दास को अचानक ढाका स्थानांतरित किया गया। वह पूर्णतया शाकाहारी हैं और अपना खाना खुद पकाए बिना नहीं खा सकते।"
हत्या, हत्या के प्रयास जैसे आरोप भी लगाए हैं
दो साल पहले गिरफ्तारी के बाद दास पर हत्या, हत्या के प्रयास व तोड़फोड़ समेत कई आरोप हैं। चार में उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिली है। बाकी मामलों के चलते उन्हें जल्द रिहाई नहीं मिलेगी।
देशद्रोह में उनकी जमानत पर रोक है, जबकि हत्या की सुनवाई चट्टोग्राम त्वरित सुनवाई न्यायाधिकरण में हो रही है। हत्या मामला प्रदर्शनकारियों के सरकारी अभियोजक की हत्या से जुड़ा है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।