बुर्किना में बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या, मारने से पहले हुई आईडी कार्ड की जांच
सशस्त्र बंदूकधारियों ने उत्तरी बुर्किना फासो में एक बस को रोका और चार यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
ओआगादोगोउ, एएफपी। उत्तरी बुर्किना फासो से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। स्थानीय सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सशस्त्र बंदूकधारियों ने उत्तरी बुर्किना फासो में एक बस को रोका और चार यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले के पीछे जिहादियों पर संदेह बना हुआ है। स्थानीय सूत्रों ने अनुसार मंगलवार को जैसे ही बस लीकी गांव पहुंची तो बस को रोक दिए गया। उन चार लोगों को गोली मारने से पहले यात्रियों के आईडी कार्ड की जांच की गई। सूत्र ने कहा, 'मारे गए चारों लोग एक ही जातीय समुदाय से थे' जबकि अन्य लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया था।
बताया गया कि उन चार लोगों पर गोली चलाने वाले सशस्त्र आतंकवादी समूहों के सदस्य थे जो इस क्षेत्र में अब काफी सक्रिय हो गए हैं। बुर्किना फ़ासो (former French colony) में पिछले चार वर्षों में कट्टरपंथी इस्लामवादी समूहों, मुख्य रूप से अंसारौल इस्लाम समूह और समूह का समर्थन करने वाले इस्लाम और मुस्लिमों (GSIM) पर हमलों में वृद्धि देखने को मिली है।
बता दें कि अप्रैल की शुरुआत से अब तक जिहादी हमलों और उसके बाद हुए अंतरविरोधी झड़पों में 62 लोग मारे गए। यह सभी घटना उत्तरी बुर्किना फासो में हुई, जो माली सीमा के पास है।