Move to Jagran APP

Fire at Birthday Party: दक्षिण अफ्रीका में बर्थडे पार्टी में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 8 की मौत

दक्षिण अफ्रीका में जन्मदिन की पार्टी में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की है। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।न्यूज एजेंसी एएफपी की एक खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि ये घटना उस समय हुई जब एक शख्स अपना जन्मदिन मना रहा था।

By AgencyEdited By: Babli KumariPublished: Mon, 30 Jan 2023 01:29 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2023 01:29 PM (IST)
Fire at Birthday Party: दक्षिण अफ्रीका में बर्थडे पार्टी में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 8 की मौत
दक्षिण अफ्रीका में बर्थडे पार्टी में बंदूकधारियों ने चलाई अंधाधुंध गोलीबारी ( फाइल फोटो)

जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका), एजेंसी। दक्षिण अफ्रीका के एक कस्बे में जन्मदिन मना रहे लोगों के एक समूह पर बंदूकधारियों ने गोलियां चलाईं, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

loksabha election banner

जन्मदिन मनाने वाला व्यक्ति दक्षिणी बंदरगाह शहर गेकेबेरा, पूर्व में पोर्ट एलिजाबेथ में बड़े पैमाने पर गोलीबारी में मारे गए लोगों में से एक था।

हमले का मकसद अभी अज्ञात

पुलिस ने एक बयान में कहा, 'घर का मालिक अपना जन्मदिन मना रहा था जब दो अज्ञात बंदूकधारियों ने' रविवार शाम 'अहाते में प्रवेश किया और मेहमानों पर गोली चलानी शुरू कर दी।' पुलिस ने जानकारी दी कि, 'आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अभी भी अस्पताल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। मृतकों में घर का मालिक भी शामिल है।' हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है। 

हमलावरों ने घर में घुसकर मेहमानों पर की फायरिंग

न्यूज एजेंसी एएफपी की एक खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि ये घटना उस समय हुई जब एक शख्स अपना जन्मदिन मना रहा था। हमलावरों ने घर में घुसकर मेहमानों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि मरने वालों में घर का मालिक भी शामिल है।

पुलिस के प्रवक्ता प्रिस्किला नायडू ने कहा कि इस स्तर पर शुरुआती जांच से पता चला है कि दो बंदूकधारियों ने घर में घुसने के बाद मेहमानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले के आसपास की जगह पर उस समय हुई गतिविधियों की जांच चल रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और हमले का मकसद अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने शुरू की जांच 

साउथ अफ्रीका की पुलिस ने इस भयंकर हमले के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी आम बात है।

यह भी पढ़ें- 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए ट्रंप ने शुरू किया अभियान, कहा- बाइडन ने अमेरिका को बर्बादी की राह पर डाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.