Terror Attack In Africa: बुरकीना फासो में चर्च पर बंदूकधारियों ने किया हमला, छह लोगों की हत्या
Terror Attack In Africa अफ्रीकी देश बुरकीना फासो में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। कुछ बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर छह लोगों को हत्या कर दी है।
नई दिल्ली, एजेंसी। Terror Attack In Africa अफ्रीकी देश बुरकीना फासो में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। कुछ बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर छह लोगों को हत्या कर दी है। इस हमले के समय चर्च में लोग प्रार्थना कर रहे थे। बंदूकधारियों की गोलीबारी में पादरी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दो दर्जन से ज्यादा बंदूकधारियों ने हमला करने के बाद चर्च में आग लगा कर उसे जलाने का प्रयास किया।
बुरकीना फासो पश्चिम अफ्रीका देश है। इसी के डाब्लो शहर में यह घटना हुई है। इस शहर के मेयर झोंगो ने बताया कि हमलावरों ने स्वास्थ्य केंद्र में भी लूटपाट की है।
बता दें कि पिछले पांच सप्ताह में चर्च पर होने वाला यह तीसरा हमला है। फासो इस्लामिक चरमपंथी हिंसा का शिकार रहा है। इस क्षेत्र में लड़ाके इस्लामिक आतंकी संगठन अलकायदा और अन्य संगठनों से जुड़ कर हमले को अंजाम देते हैं।
न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार हमलावर चर्च में घुसते ही गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस दौरान लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप