फिलीपींस: बंदूकधारियों के हमले में 6 की मौत, दंपति को बनाया बंधक
फिलीपींस में अज्ञात बंदूकधारियों ने छह ग्रामीणों की हत्या कर दी और एक दंपति का अपहरण भी कर लिया है।
By Arti YadavEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 11:32 AM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 11:32 AM (IST)
मनीला (आइएनएस)। फिलीपींस में अज्ञात बंदूकधारियों ने छह ग्रामीणों की हत्या कर दी और एक दंपति का अपहरण भी कर लिया है। यह जानाकारी पुलिस ने दी। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बंदूकधारियों ने सिरवाई शहर में दंपति के घर में तोड़फोड़ की। स्थानीय समय के अनुसार शाम 5 बजे के आसपास बंदूकधारी जबरदस्ती दंपति के घर में घुस गए और उनका अपहरण कर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति के पड़ोस में रहने वाले परिवार ने उनको बचाने की कोशिश की लेकिन बंदूकधारियों ने उनकी हत्या कर दी। हमलावरों ने पांच और ग्रामीणों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि फायरिंग में एक बच्चा घायल हो गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। बंदूकधारियों की हर जगह तलाश की जा रही है। इस वर्ष में सिरवाई शहर में यह अपहरण की दूसरी घटना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें