घर में छापे 15 हजार यूरो नकली नोट लेकर Audi खरीदने पहुंची यह महिला
जर्मनी में नकली नोट चलाने के पहले अपराध के लिए न्यूनतम तीन महीने की सजा है जबकि नकली नोट चलाने वाले पेशेवरों के लिए यह सजा दो साल तक हो सकती है।
By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 11:33 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 11:34 AM (IST)
बर्लिन, एजेंसी। महंगी गाड़ियों से चलने के अपने शौक को पूरा करने के लिए एक महिला ने घर में ही नकली नोट छाप लिए। बेधड़क निकल पड़ी पसंदीदा ऑडी खरीदने। मामला जर्मनी का है। 20 साल की महिला ने घर में लगे सामान्य प्रिंटर से 15 हजार यूरो के नकली नोट छापे और ऑडी का मनपसंद ए 3 2013 मॉडल खरीदने डीलर के पास गई।
आसानी से पहचाने जा सकने वाले नकली नोटों को पूरे आत्मविश्वास के साथ डीलर के सामने रखा। पहले तो डीलर ने समझा कि महिला मजाक कर रही है। लेकिन महिला के अड़े रहने पर उसने पुलिस बुला ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जर्मनी में नकली नोट चलाने के पहले अपराध के लिए न्यूनतम तीन महीने की सजा है जबकि नकली नोट चलाने वाले पेशेवरों के लिए यह सजा दो साल तक हो सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें