60 सेकंड में चट कर गए 1 किलो से ज्यादा शहद, जर्मनी के शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
जर्मनी के आंद्रे ऑर्टोल्फ ने एक मिनट में 1.273 किलोग्राम शहद खाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने ऑग्सबर्ग ...और पढ़ें

शहद खाकर जर्मन शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (स्क्रीनग्रैब)
HighLights
आंद्रे ऑर्टोल्फ ने बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक मिनट में खाया 1.273 किलोग्राम शहद
जर्मनी के ऑग्सबर्ग में हासिल की यह उपलब्धि
डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी के एक व्यक्ति ने बेहद अनोखी खाने की चुनौती पूरी कर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जर्मनी के आंद्रे ऑर्टोल्फ (Andre Ortolf) ने केवल एक मिनट में 1 किलो से ज्यादा शहद खाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, आंद्रे ने 60 सेकंड में कुल 1,273 ग्राम यानी करीब 44.91 औंस शहद खाया। इस उपलब्धि के साथ आंद्रे ऑर्टोल्फ ने एक मिनट में सबसे ज्यादा शहद खाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Most honey eaten in one minute 🍯 1273 grams (44.91 oz) by Andre Ortolf 🇩🇪 pic.twitter.com/iVZ1qk4suZ
— Guinness World Records (@GWR) June 6, 2026
यह रिकॉर्ड प्रयास जर्मनी के बावारिया राज्य के ऑग्सबर्ग शहर में आयोजित किया गया था। महज एक मिनट में इतनी बड़ी मात्रा में शहद खाना आसान नहीं था, लेकिन आंद्रे ने अपनी तेज रफ्तार और अनुभव के दम पर यह कारनामा कर दिखाया।
आंद्रे ऑर्टोल्फ इससे पहले भी कई अनोखे खाने और पीने से जुड़े रिकॉर्ड बना चुके हैं। स्पीड ईटिंग और स्पीड ड्रिंकिंग चुनौतियों में वह दुनिया भर में अपनी खास पहचान रखते हैं।
