यूरोप के 25 देशों में जेन-जी का प्रदर्शन, शिक्षा-जलवायु और सैन्य सेवा पर उठे सवाल
फ्रांस से प्रेरित होकर, जेन-जी के नेतृत्व में छात्रों ने पूरे यूरोप में शिक्षा और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर व्यापक प्रदर्शन किए। उन्होंने शिक्षा और जलवायु में अधिक निवेश के साथ-साथ अनिवार्य सैन्य सेवा समाप्त करने की मांग की।

यूरोप में विरोध प्रदर्शन
HighLights
यूरोप में छात्रों ने शिक्षा और जलवायु मुद्दों पर प्रदर्शन किए।
जेन-जी ने 25 यूरोपीय देशों में विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया।
शिक्षा, जलवायु निवेश और सैन्य सेवा समाप्ति की मांग की।
डिजिटल डेस्क, रोम। फ्रांस को झकझोरने वाले प्रदर्शनों से प्रेरित होकर छात्रों ने शुक्रवार को पूरे यूरोप में विरोध प्रदर्शन किया। वे शिक्षा से लेकर जुलवायु के मुद्दों को लेकर 25 यूरोपीय देशों में प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों की कमान जेन-जी ने संभाली। उन्होंने शिक्षा व जलवायु के लिए ज्यादा निवेश करने और अनिवार्य सैन्य सेवा समाप्त करने तक की मांग की।
आयोजकों ने कहा कि वे ब्रिटेन, जर्मनी, स्पेन, इटली और क्रोएशिया समेत 25 देशों में 'अंतरराष्ट्रीय युवा हड़ताल' कर रहे हैं। जर्मनी में प्रदर्शनों की कमान संभाल रहे 'जेन-जी रेगेल्ट' नामक समूह ने कहा कि वे 73 शहरों और कस्बों में प्रदर्शन कर रहे हैं।
कोलोन में प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय की छात्रा जस्मिन हमादी ने कहा, 'मैं इस बात से बिल्कुल खुश नहीं हूं कि हर जगह कटौती हो रही है- मेरे विश्वविद्यालय में भी। व्यापक शिक्षा व्यवस्था में भी और स्कूलों में भी। इसीलिए मैं यहां हूं। चीजें ऐसे नहीं चल सकतीं।' ज्यादातर शांतिपूर्ण मार्च में बड़ी संख्या में लोग जुटे।
इटली में प्रदर्शन ज्यादा व्यापक रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी की आर्थिक नीतियों को निशाना बनाया और वेतन बढ़ाने व सार्वजनिक सेवाओं पर अधिक खर्च की मांग की।