बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: सत्ताधारी दल के नेता की हत्या, भीड़ ने थाने में लगाई आग; इलाके में सेना तैनात
बांग्लादेश में मंगलवार रात फिर हिंसा भड़क उठी। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के एक नेता की फरीदपुर में हत्या कर ...और पढ़ें

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, सत्ताधारी दल के नेता की हत्या
HighLights
भीड़ ने एक पुलिस थाना और एक सांसद का घर जला दिया गया
बीएनपी के एक स्थानीय कार्यालय और कई मोटरसाइकिलें भी जलाई गईं
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के गोपालगंज (पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का गृहनगर) और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रात फिर हिंसा भड़क उठी। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के एक नेता की फरीदपुर में हत्या कर दी गई। सत्ताधारी दल के एक स्थानीय नेता की हत्या के बाद इलाके में अशांति फैल गई।
फरीदपुर के भांगा इलाके में पुलिस और अब भंग हो चुकी अवामी लीग के समर्थकों के बीच झड़प में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के स्थानीय किसान विंग के नेता राजू मोल्लाह की मौत हो गई।
हिंसा तुंगीपाड़ा उप-जिला में कई संदिग्ध अवामी लीग समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई और तेजी से पूरे जिले और पड़ोसी फरीदपुर में फैल गई। इस दौरान एक पुलिस थाना और एक सांसद का घर जला दिया गया। बीएनपी के एक स्थानीय कार्यालय और कई मोटरसाइकिलें भी जलाई गईं।
गोपालगंज में बीएनपी सांसद एसएम जिलानी के घर पर हमला हुआ, परिवार के सदस्य भाग निकले। ढाका में भी अज्ञात लोगों ने चार बसों में आग लगाई और कई जगहों पर बम फोड़े, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि हमलावरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता कमरुन मुनीरा ने एएनआई को फोन पर बिना विस्तार से बताए यह जानकारी दी।
बांग्लादेश भर में, विशेष रूप से ढाका में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कई स्थानों पर चेकपॉइंट स्थापित किए हैं और शाम के अभियानों के दौरान वाहनों की तलाशी तेज कर दी है।
(न्यूज सोर्स- एएनआई)