Move to Jagran APP

फ्रांस की क्रिसमस मार्केट पर आतंकी हमला, तीन की मौत, दो दिन बाद हमलावर ढेर

फ्रांस की क्रिसमस मार्केट पर हमला करने के दौरान हमलावर पुलिस की गोली से घायल हो गया था। बावजूद वह भाग निकला। दो दिन बाद उसे मार गिराने में सफलता मिली।

By Amit SinghEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 01:52 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 01:52 PM (IST)
फ्रांस की क्रिसमस मार्केट पर आतंकी हमला, तीन की मौत, दो दिन बाद हमलावर ढेर
फ्रांस की क्रिसमस मार्केट पर आतंकी हमला, तीन की मौत, दो दिन बाद हमलावर ढेर

पेरिस, एजेंसी। स्ट्रैसबर्ग के क्रिसमस बाजार में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले बंदूकधारी को फ्रांस पुलिस ने गुरुवार को मार गिराया है। आरोपित ने मंगलवार रात क्रिसमस बाजार में अंधाधुंध फायरिंग कर इस आतंकी घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद जिहादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने उसे अपना सैनिक बताया था। मंगलवार रात की घटना के बाद 700 से ज्यादा फ्रांसीसी सुरक्षा कर्मी, 29 वर्षीय चेरीफ चेकट से मुकाबला करने के लिए तैनात किए गए थे।

loksabha election banner

फ्रांस के गृहमंत्री क्रिस्टोफ कास्टानेर ने कहा कि तीन पुलिसकर्मियों ने चेरीफ चेकट को पूर्वोत्तर फ्रांसीसी के न्यूडॉर्फ शहर में सड़क पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखकर रोकने का प्रयास किया था, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई और हमलावर को काबू कर लिया। हमलावर को गोली लगने के बाद वहां काफी संख्या में आम लोग एकत्र हो गए थे। आम लोगों ने पुलिस के समर्थन में वहां नारेबाजी भी की।

गोली लगने के बाद भी भाग गया था हमलावर

बताया जा रहा है कि मंगलवार को हमले के दौरान हमलावर सुरक्षा बलों की गोलियों से घायल हो गया था। बावजूद वह भागने में सफल रहा। इसके बाद गुरुवार को इसे मार गिराने में सफलता मिली। हमलावर के भागने के बाद चार यूरोपीय राज्यों के 27 संदिग्ध इस्लामिक समर्थकों संग कई यूरोपियन देशों की पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। पुलिस अधिकारियों ने उसके परिजन और दो भाईयों को बुधवार को ही पकड़ लिया था। इसके बाद गुरुवार को भी हमलावर के जानकार एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा गया था।

2015 में आइएस से जुड़ा था हमलावर

बताया जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट ने मंगलवार को क्रिसमस बाजार में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी। ट्वीटर पर पोस्ट किए गए एक मैसेज में अमाक एजेंसी ने कहा है कि स्ट्रासबर्ग शहर में हमला करने वाला इस्लामी स्टेट (आइएस) का सैनिक था। उसने आइएस के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के जवाब में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। मालूम हो कि चेकट सिटी सेंटर से कुछ दूरी पर एक अपार्टमेंट में रहता था। वर्ष 2015 में भी फ्रांसीसी सुरक्षा बलों ने उसे एक संभावित इस्लामिक चरमपंथी के तौर पर चिन्हित किया था।

पहले भी क्रिसमस मार्केट पर हुए हैं हमले

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार वर्ष 2015 से फ्रांस, अलकायदा व इस्लामिक स्टेट ग्रुप समर्थकों के हमले झेल रहा है। इसमें अब तक तकरीबन 250 लोगों की जान जा चुकी है। यूरोप में क्रिसमिस मार्केट को टारगेट करने की ये कोई पहली घटना नहीं है। साल 2016 में भी एक जिहादी ने बर्लिन में क्रिसमस मार्केट पर हमला किया था। इसके बाद वह नीदरलैंड और फ्रांस में हमला करते हुए भागते वक्त तीन दिन बाद उत्तरी इटली में मारा गया था।

तो बहुत मुश्किल हो जाता हमलावर को पकड़ना

स्टैसबर्ग, पश्चिमी यूरोप का एक शहर है। यहां से कार या ट्रेन के जरिए आसानी से जर्मनी, स्विटजरलैंड, बेल्जियम या लक्जमबर्ग तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर चेकलेट इन देशों मे भागने पर कामयाब हो जाता तो उसे खोजना काफी मुश्किल हो जाता। इसलिए स्विस पुलिस ने अपनी बार्डर सिक्योरिटी को मजबूत कर दिया ता। साथ ही जर्मनी के अधिकारियों ने आम लोगों से सहयोग प्राप्त करने के लिए व्यापक तौर पर संदिग्ध की तस्वीर भी प्रकाशित की थी। इस तस्वीर में हमलावर को काले बाल, छोटी सी दाढ़ी और माथे पर एक निशान के साथ दिखाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.