विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nobel Prize 2022: फ्रांस की लेखिका Annie Ernaux को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

By AgencyEdited By: Monika Minal
Published: Thu, 06 Oct 2022 04:57 PM (IST)

Nobel Prize 2022 इस साल नोबेल पुरस्कार 3 अक्टूबर से दिया जा रहा है। सबसे पहले मेडिसीन जगत में यह ...और पढ़ें

Nobel Prize 2022: फ्रांस की लेखिका Annie Ernaux ने जीता साहित्य का नोबेल पुरस्कार
Nobel Prize 2022: फ्रांस की लेखिका Annie Ernaux ने जीता साहित्य का नोबेल पुरस्कार

स्टाकहोम, रायटर्स। Nobel Prize 2022: फ्रांस की लेखिका Annie Ernaux ने साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) मिला है। पुरस्कार देने वाली निकाय ने गुरुवार को बताया कि फ्रांसीसी लेखिका को यह पुरस्कार उनकी उल्लेखनीय लेखनी के लिए दिया गया है जिसमें उनकी हिम्मत और प्रखरता की झलक है।

82 वर्षीय फ्रांस की लेखिका ने पूरे साहस और प्रखरता के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभवों को लिखा है। स्वीडिश अकेडमी की स्थायी सचिव मैट्स माम (Mats Malm) ने गुरुवार को साहित्य जगत के विजेता के नाम की घोषणा की। सोमवार को चिकित्सा जगत में निअंडरथल जीनोम पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक वांते पाबो को यह पुरस्कार मिला था।इसके बाद मंगलवार को फिजिक्स में तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त तौर पर पुरस्कृत किया गया। इन्होंने दिखाया था कि छोटे-छोटे अणुओं को अलग करने के बावजूद इनके बीच कनेक्शन होता है।

1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार की  हुई थी शुरुआत 

यह सम्मान वैश्विक शांति, चिकित्सा, साहित्य, इकोनामिक्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री के क्षेत्रों में दिया जाता है। 1901 में पहली बार नोबल पुरस्कार की शुरुआत हुई थी। डायनामाइट के आविष्कारक स्वीडन के उद्योगपति अलफ्रेड नोबेल की वसीयत में इस पुरस्कार के बारे में जिक्र था। वे डायनामाइट का जंग में इस्तेमाल किए जाने को लेकर निराश थे और इसलिए उन्होंने अपनी वसीयत में नोबल शांति पुरस्कार का उल्लेख किया था।

शुक्रवार को दिया जाएगा नोबेल शांति पुरस्कार 

वहीं केमिस्ट्री में भी बुधवार को तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त तौर पर नोबेल पुरस्कार दिया गया। इन सभी ने मालिक्यूल्स को जोड़ने के तरीकों को विकसित किया है जिसका इस्तेमाल अधिक ड्रग्स के डिजाइन करने में किया जा सकेगा। शुक्रवार को 2022 को नोबेल शांति पुरस्कार का एलान किया जाएगा। वहीं 10 अक्टूबर को इकोनामिक्स के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा।

दुनिया में नोबेल पुरस्कार सबसे अधिक सम्मान वाला है। प्रत्येक पुरस्कार के तहत एक डिप्लोमा, स्वर्ण पदक और 10 मिलियन क्रोनर (स्वीडिश करेंसी) (करीब 8.5 करोड़ रुपये) की राशि प्रदान की जाती है।

Molecules 'Click' बनाने वाले 3 वैज्ञानिकों को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में था नोबेल पुरस्कार का जिक्र, इसकी शुरुआत के पीछे है विस्फोटक 'डायनामाइट' का अहम रोल