विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

French President: 'नाइजर में सैन्य शासन ने फ्रांसीसी राजदूत को बनाया बंधक', फ्रांस के राष्ट्रपति का गंभीर आरोप

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sat, 16 Sep 2023 04:01 AM (IST)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने शुक्रवार को कहा कि नाइजर में सैन्य शासन ने फ्रांस के राजदूत को बंधक ...और पढ़ें

नाइजर में फ्रांसीसी राजदूत को जुंटा ने बंधक बनाया। (फाइल फोटो)
नाइजर में फ्रांसीसी राजदूत को जुंटा ने बंधक बनाया। (फाइल फोटो)

पेरिस, रायटर्स। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने शुक्रवार को कहा कि नाइजर में सैन्य शासन ने फ्रांस के राजदूत को बंधक बना लिया है। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी दूतावास में राजदूत को बंधक बनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति मैक्रां ने लगाए आरोप 

राष्ट्रपति मैक्रां ने कहा कि नाइजर में हमारे राजदूत और राजनयिक सदस्य हैं, जिन्हें फ्रांसीसी दूतावास में बंधक बना लिया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि राजदूत तक भोजन पहुंचाने से रोका जा रहा है। हमारे राजदूत सैन्य शासन से मिलने वाले राशन खा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Niger: तख्तापलट समर्थकों ने फ्रांसीसी दूतावास पर किया हमला, 'पुतिन जिंदाबाद' के लगाए नारे

सैन्य शासन का फ्रांस के खिलाफ मोर्चा

बता दें कि अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने तख्तापलट कर दिया है। तख्तापलट के बाद पूरे देश पर सेना का शासन है। वहीं, सैन्य शासन ने फ्रांस के खिलाफ अपना मोर्चा खोल रखा है।

नाइजर में सैन्य शासन लागू होने के बाद वहां के नागरिकों ने फ्रांस के प्रति गुस्सा जाहिर किया था। इससे पहले हजारों लोगों ने फ्रांसीसी दूतावास पर हमला कर दिया था। साथ ही गुस्साए लोगों ने फ्रांस के खिलाफ नारे भी लगाए थे। गुस्साए लोगों ने फ्रांसीसी दूतावास पर लगे बोर्ड को भी हटा दिया था।

यह भी पढ़ेंः Niger: अमेरिका सहित कई देशों के राजदूतों को 48 घंटे में देश छोड़ने की मोहलत, US ने किया खारिज