विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

France: लड़कियों को सरकारी स्कूलों में अबाया पहनने पर लगेगी रोक, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 28 Aug 2023 05:51 AM (IST)

फ्रांस के शिक्षा मंत्री गेब्रियल ने रविवार को कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्राओं के अबाया पहनने पर प्रतिबंध लगाया ...और पढ़ें

फ्रांस सरकारी स्कूलों में मुस्लिम अबाया पोशाक पर प्रतिबंध लगाएगाः शिक्षा मंत्री।
फ्रांस सरकारी स्कूलों में मुस्लिम अबाया पोशाक पर प्रतिबंध लगाएगाः शिक्षा मंत्री।

पेरिस, रायटर। फ्रांस के शिक्षा मंत्री ने रविवार को कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्राओं के अबाया पहनने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। देश में पहले से ही स्कूलों में हेडस्कार्फ पहने पर प्रतिबंध है और साल 2010 में फ्रांस ने सार्वजनिक रूप से पूरे चेहरे पर नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मालूम हो कि अबाया मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला ढीले-ढाले और पूरी लंबाई का एक वस्त्र है।

अबाया को स्कूलों में किया जाएगा प्रतिबंध

 शिक्षा मंत्री गेब्रियल ने एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा अबाया को स्कूल में पहनने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने कहा

मैंने फैसला किया है कि अबाया को स्कूलों में नहीं पहना जाएगा। जब आप कक्षा में जाते हैं, तो आपको केवल विद्यार्थियों को देखकर उनके धर्म की पहचान करने में सक्षम नहीं होना चाहिए।