विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्रांस की सड़कों पर क्यों उतरे छात्र, अब तक 400 से ज्यादा हिरासत में... क्या हैं मांगें

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:37 AM (GMT+05:30)

फ्रांस में शिक्षकों की कमी और बजट कटौती के विरोध में छात्रों का भारी प्रदर्शन जारी है, जिससे सैकड़ों स्कूल प्रभावित हुए हैं।

HighLights

  1. शिक्षकों की कमी और बजट कटौती के खिलाफ छात्र प्रदर्शन।

  2. प्रदर्शन में सरकारी कर्मचारी भी शामिल।

  3. 440 से अधिक लोग गिरफ्तार, ज्यादातर नाबालिग छात्र।

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में छात्रों का भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। शिक्षकों की कमी को लेकर पूरे देश में गुस्सा फैल गया है। सरकारी कर्मचारियों ने काम करना छोड़ दिया है, वहीं हाई स्कूल के छात्रों ने सैकड़ों स्कूलों को ब्लॉक कर दिया है।

प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। ये प्रदर्शन 2027 के बजट का ड्राफ्ट पेश करने से दो दिन पहले शुरू हुआ है।

France protest (2)

स्कूलों का बजट कम करने से छात्रों का फूटा गुस्सा

सरकार की तरफ से स्कूल के बजट में कटौती की गई। इस बजट में 54 अरब यूरो की बचत की योजना शामिल है। वहीं क्लासरूम में ज्यादा भीड़ और शिक्षकों की कमी को लेकर पूरे देश में गुस्सा फैल गया है।

सरकार अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले फ्रांस की आर्थिक स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इन विरोध-प्रदर्शनों ने दबाव बढ़ा दिया है।

सरकार के खिलाफ स्कूलों में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यहां छात्रों ने अंदर जाने से रोकने के लिए कूड़ेदान और बैरियर जमा कर दिए गए।

France protest (3)

440 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

सरकार ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई की है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को देश भर के लगभग 3,700 स्कूलों में से करीब 400 स्कूल विरोध-प्रदर्शन या रुकावटों से प्रभावित हुए।

गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज के अनुसार, 440 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से ज्यादातर नाबालिग थे। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार की अशांति के दौरान कम से कम 10 शिक्षक, कई छात्र और 48 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

पिछले हफ्ते पेरिस से स्कूलों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हुए थे, लेकिन अब ये लिले, ल्योन, नैनटेस, मार्सिले, बोर्डो और रेनेस जैसे शहरों में भी फैल गए हैं।

छात्र शिक्षकों की कमी, क्लासरूम में ज्यादा भीड़, स्कूलों की खराब हालत और टाइमटेबल की मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। हालांकि, कुछ स्कूलों में प्रदर्शन पुलिस के साथ झड़प में बदल गए।

France protest (1)

यह भी पढ़ें- फ्रांस के तट पर प्रवासियों की नाव डूबी, बच्चे और दो महिलाओं की मौत