फ्रांस में साढ़े चार लाख से ज्यादा कर्मचारी उतरे सड़कों पर
पेरिस के डे ला रिपब्लिकन चौराहे पर पेंशन सुधार योजना के विरोध में हजारों लोग जमा हो गए थे। एक निर्माण ट्रेलर के पलट जाने और आग लगने के बाद वहां तनाव पैदा हो गया।
पेरिस, एएफपी। फ्रांस में अभी तक के सबसे बड़े प्रदर्शन में करीब 450,000 कर्मचारी सड़कों पर उतर गए हैं। पेरिस पुलिस ने गुरुवार को एक वाहन में आग लगाने पर उतारू और खिड़की तोड़ने वाली भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे। पेरिस के डे ला रिपब्लिकन चौराहे पर पेंशन सुधार योजना के विरोध में हजारों लोग जमा हो गए थे। एक निर्माण ट्रेलर के पलट जाने और आग लगने के बाद वहां तनाव पैदा हो गया। पेरिस पुलिस के मुताबिक, 71 लोगों को हिरासत में लिया गया है। चौराहे की तरफ लोगों आना जारी रहने से अंधेरा घिरने के बाद भी प्रदर्शन जारी था।
सीजीटी यूनियन ने कहा है कि फ्रांस की राजधानी में करीब 250,000 लोगों ने प्रदर्शन किया है। पिछले साल राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को हिलाकर रख देने वाले येलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों ने भी यूनियन की अगुआई वाले प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की है। विश्लेषकों ने आंदोलन के यूनियन के नियंत्रण से बाहर जाने और ¨हसक होने की चेतावनी दी है।