विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रेफ्रिजरेटरों की हैकिंग के पीछे रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का हाथ', फ्रांस ने ईरान पर लगाया आरोप

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:30 AM (IST)

फ्रांस ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स पर सुपरमार्केट रेफ्रिजरेटरों पर साइबर हमले का आरोप लगाया है, जिसके लिए तेहरान को परिणाम भुगतने होंगे।

फ्रांस ने ईरान पर लगाया फ्रिजों की हैकिंग का आरोप। (फाइल फोटो।)

फ्रांस ने ईरान पर लगाया फ्रिजों की हैकिंग का आरोप। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. फ्रांस ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स पर साइबर हमले का आरोप लगाया।

  2. सुपरमार्केट रेफ्रिजरेटरों की तापमान नियंत्रण प्रणाली को हैक किया गया।

  3. शाहिद कावेह के प्रमुख के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट का अनुरोध।

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके देश में सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेटरों पर हाल में हुए साइबर हमले (हैकिंग) के पीछे ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का हाथ था और तेहरान को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

इस बीच पेरिस अभियोजक कार्यालय ने कहा कि उसने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़ी हमलावर साइबर इकाई शाहिद कावेह के प्रमुख और उनके दो उप-प्रमुखों के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया है।

फ्रिजों की तापमान नियंत्रण प्रणाली को कब्जे में लिया गया

ईरान युद्ध के दौरान साइबर हमले की आशंका वाले कई छिटपुट मामले सामने आए हैं। इनमें मार्च में लॉस एंजिलिस की परिवहन प्रणाली, जुलाई में अमेरिका के जलशोधन संयंत्रों और अगस्त में अमेरिका जा रहे जहाजों को निशाना बनाने की घटनाएं शामिल हैं।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना था कि 11 अक्टूबर को हुए साइबर हमले को अंजाम देना आसान लग रहा था। इस हमले में सैकड़ों प्रतिष्ठानों में लगे व्यावसायिक फ्रिजों की तापमान नियंत्रण प्रणाली को अपने कब्जे में ले लिया गया था।

कई फ्रिजों में लगी थी आग

प्रभावित उपकरणों में से कई की निर्माता कंपनी ने कहा था कि इनमें से कई पुराने थे या पुराने फर्मवेयर पर चल रहे थे, जिससे हैकरों के लिए उनमें सेंध लगाना आसान हो गया था। इसके बावजूद हमले का असर गंभीर था। कुछ फ्रिजों का तापमान इतना बढ़ गया कि उनमें आग लग गई थी।

हैकिंग के बाद सुपरमार्केट कर्मचारियों ने खराब हो चुके मांस और पिघली आइसक्रीम से भरे डिब्बे बड़े कूड़ेदानों में डाले। इस महीने हैकिंग की दूसरी लहर में यूरोप के 100 से ज्यादा प्रतिष्ठान प्रभावित हुए थै। फ्रांस के ब्लड बैंकों में इस्तेमाल होने वाले फ्रिज भी इसकी चपेट में आ गए थे।

यह भी पढ़ें: फ्रांस दंगों में रूस-MAGA और इजरायली नेटवर्क ने फैलाया फर्जी प्रोपोगंडा, यूरोपीय संघ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।