विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटली के म्यूजियम से पुनर्जागरण काल की चार कलाकृतियां चोरी, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान

Published: Mon, 17 Aug 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

इटली के सिसली स्थित मेसिना के एक क्षेत्रीय म्यूजियम से पुनर्जागरण काल के मशहूर चित्रकार एंटोनेलो दा मेसिना की चार कलाकृतियां चोरी हो गईं। चोरी शनिवार शाम उस समय हुई, जब शहर में पारंपरिक धार्मिक समारोह के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

इटली के म्यूजियम से पुनर्जागरण काल की चार कलाकृतियां चोरी (फोटो- रॉयटर)

इटली के म्यूजियम से पुनर्जागरण काल की चार कलाकृतियां चोरी (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. एंटोनेलो दा मेसिना की मशहूर कृतियां चोर ले गए, कीमत नौ करोड़ डॉलर तक आंकी गई

  2. वार्षिक धार्मिक समारोह के दौरान दिया वारदात को अंजाम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

न्यूयॉर्क टाइम्स , रोम। इटली के सिसली स्थित मेसिना के एक क्षेत्रीय म्यूजियम से पुनर्जागरण काल के मशहूर चित्रकार एंटोनेलो दा मेसिना की चार कलाकृतियां चोरी हो गईं।

चोरी शनिवार शाम उस समय हुई, जब शहर में पारंपरिक धार्मिक समारोह के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। कला विशेषज्ञों ने चोरी हुई कलाकृतियों की कीमत आठ से नौ करोड़ डालर आंकी है।

चोरों ने मुमे म्यूजियम से एंटोनेलो दा मेसिना की 1473 में बनाई गई सैन ग्रेगोरियो पालीप्टिच के बचे पांच पैनलों में से तीन चुरा लिए। इसके अलावा वर्जिन मैरी और मृत ईसा मसीह को दर्शाने वाली एक दोतरफा धार्मिक पेंटिंग भी चोरी कर ली गई।

बताया जाता है कि ये एंटोनेलो की उनके पैतृक शहर में बची सबसे महत्वपूर्ण कृतियों में शामिल थीं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोरों ने म्यूजियम के अलार्म और सुरक्षा व्यवस्था को चकमा दिया।

मेसिना में हर साल 15 अगस्त को वारा का जुलूस निकाला जाता है, जिसमें करीब एक लाख लोग शामिल होते हैं। इसी दौरान शहर में बड़ी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्तता का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिए जाने की आशंका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।