Move to Jagran APP

अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे की कंपनी पर रिश्वत देने का आरोप

अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन का बेटे की कंपनी पर अधिकारियों को 60 लाख डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगा है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 07:55 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 07:55 AM (IST)
अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे की कंपनी पर रिश्वत देने का आरोप
अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे की कंपनी पर रिश्वत देने का आरोप

मॉस्को, एपी। अमेरिका में शुरू हो चुके चुनावी महासंग्राम के दौर में यूक्रेन से महत्वपूर्ण खबर आई है। नैचुरल गैस कंपनी से जुड़े मामले में जांच की दिशा बदलने के लिए अधिकारियों को 60 लाख डॉलर (करीब 42 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने की कोशिश हुई है। यह वही कंपनी है जिसके बोर्ड में अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन का बेटा है।

loksabha election banner

बिडेन डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अमेरिका में अब राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे हैं। अमेरिकी डॉलर से भरे बैग लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे अधिकारियों ने साफ किया कि बिडेन की ओर से उन्हें रिश्वत का प्रस्ताव नहीं दिया गया था। कंपनी बरिस्मा नैचुरल गैस कंपनी ने भी किसी तरह की रिश्वत न देने का दावा किया है।

अमेरिका में कोरोना वायरस के प्रसार के बीच हाल ही में जो बिडेन ने औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का नामांकन किया है। जो बिडेन को  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक कठिन चुनौती माना जा रहा है।                                                                                                                               

इससे पहले जो बिडेन ने भारतवंशी सांसद कमला हैरिस के साथ मिलकर करीब 26 करोड़ रुपये का चंदा जुटाया था। यह फंड नवंबर में होने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए जुटाया गया है। राष्ट्रपति पद के लिए बिडेन के प्रत्याशी चुने जाने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला को उपराष्ट्रपति पद के भावी प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। वर्तमान में कमला कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.