विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेट में दर्द के बाद ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो अमेरिकी अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने की पुष्टि

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Tue, 10 Jan 2023 02:40 AM (IST)

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को पेट में दर्द होने के कारण अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया ...और पढ़ें

पेट में दर्द के बाद ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो अमेरिकी अस्पातल में भर्ती। फाइल फोटो।
पेट में दर्द के बाद ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो अमेरिकी अस्पातल में भर्ती। फाइल फोटो।

ब्रासीलिया, एएफपी। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को पेट में दर्द होने के कारण अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बोलसनारो दिसंबर के अंत से ही दक्षिणी अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में हैं। उनकी पत्नी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि साल 2018 में छुरा घोंपने के हमले से उपजी पेट में दर्द के कराण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि एक दिन पहले ही दक्षिणपंथी पूर्व नेता के समर्थकों ने ब्रासीलिया में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला कर दिया था।

पेट में दर्द के कारण अस्पताल में हुए भर्ती

पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो की पत्नी मिशेल बोलसोनारो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि पेट की परेशानी के कारण उन्हों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लिखा, 'साल 2018 में छुरा घोंपने के हमले से उपजी पेट की परेशानी के कारण बोल्सोनारो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्राजील के ओ ग्लोबो अखबार के मुताबिक, 67 साल के बोल्सनारो को फ्लोरिडा के ऑरलैंडो एडवेंटहेल्थ सेलिब्रेशन एक्यूट केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी पूर्व राष्ट्रपति ने 31 दिसंबर को अपने कार्यकाल की समाप्ति से दो दिन पहले यहां की यात्रा की थी।

अस्पताल ने नहीं दी जानकारी

समाचार एजेंसी एएफपी ने इस बारे में ऑरलैंडो अस्पताल से इसके बारे में पूछताछ की। हालांकि अस्पताल ने इस बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी। मालूम हो कि एक दिन पहले ही दक्षिणपंथी पूर्व नेता बोल्सोनारो के समर्थकों ने ब्रासीलिया में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला कर दिया था। इससे पहले बोलसोनारो को चुनाव में हराने वाले अनुभवी वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के एक जनवरी को राष्ट्रपति के पद ग्रहण करने के बाद पूर्व नेता ने राष्ट्रपति पद के सैश के पारंपरिक हस्तांतरण को अस्वीकार कर दिया

नई सौ बीमारियों में 70 फीसद जानवरों से आ रही, पेट्स से भी हो रही जूनोटिक बीमारियां

Fact Check : राहुल गांधी की फिसली थी जुबान, लेकिन अगले पल कर लिया था सुधार, अधूरा वीडियो वायरल