फाइबर युक्त आहार खाने से इस गंभीर बीमारी से होगा बचाव
फाइबर से भरपूर आहार स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। इससे डायबिटीज और आंत रोग से बचाव में मदद मिल सकती है।
स्वीडन (आइएएनएस)। पश्चिमी खान-पान का नियमित सेवन सेहत पर भारी पड़ सकता है। ऐसे आहार में निम्न मात्रा में फाइबर और उच्च मात्रा में फैट और शुगर रहता है। इससे आंत रोग और वजन बढ़ने के साथ ही डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है। नए शोध में कहा गया है कि इसकी जगह फाइबर से भरपूर आहार स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। इससे डायबिटीज और आंत रोग से बचाव में मदद मिल सकती है।
फलों, सब्जियों, फलियां और साबुत अनाज में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। स्वीडन की गोटेनबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गनर सी हंसन ने कहा, ‘फाइबर के अभाव वाले आहार से बैक्टीरिया की संरचना और बैक्टीरिया मेटाबॉलिज्म में बदलाव आ जाता है। परिणामस्वरूप आंतरिक म्यूकस लेयर में गड़बड़ी आ जाती है।’
यह भी पढ़ें : इस हाथ से काम करने वालों के नास्तिक होने की संभावना अधिक