हमास के हमले के बाद इजरायलियों के लिए 'लाइफलाइन' बनी फ्लाईदुबई पर संकट, उड़ानों पर लगा ब्रेक
कॉकपिट में हुई एक गंभीर घटना के बाद फ्लाईदुबई ने इजराइल के लिए अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।
-1790776738732-1790847042437_m.webp)
कॉकपिट में हुई घटना के बाद फ्लाईदुबई ने इजराइल उड़ानें रोकीं
HighLights
कॉकपिट में हुई घटना के बाद फ्लाईदुबई ने इजराइल उड़ानें रोकीं।
7 अक्टूबर युद्ध के बाद इजराइली नागरिकों के लिए अहम सहारा थी।
सुरक्षा समीक्षा पूरी होने तक सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।
डिजिटल डेस्क,आबूधाबी। फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट को क्रैश करने की कोशिश के बाद संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइन फ्लाईदुबई चर्चा में आ गई है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास-इज़राइल युद्ध शुरू होने के बाद से यह अमीराती एयरलाइन इजराइली नागरिकों को दुनिया से जोड़ने वाला सबसे प्रमुख और अहम हवाई सहारा बनी हुई थई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए इजराइली अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है, वहीं सुरक्षा समीक्षा पूरी होने तक फ्लाईदुबई ने इजराइल के लिए अपनी सभी उड़ाने अस्थाई रूप से रोक से दी हैं।
अब्राहम समझौते से बने संबंधों का बनी प्रतीक
फ्लाईदुबाई ने 2020 में इजराइल के लिए अपनी नियमित उड़ानें शुरू की थीं। यह शुरुआत 2020 के ऐतिहासिक अब्राहम समझौते के तुरंत बाद हुई थी, जिसके तहत UAE ने इजराइल को एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दी थी।
फ्लाईदुबई ने 2009 में काम करना शुरू किया तथा और 2020 में इजराइल के लिए नियमित उड़ाने शुरू की। यह शुरुआत UAE और इजराइल के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के कुछ ही समय बाद हुई थी।
2023 के युद्ध के दौरान फ्लाईदुबई था एकमात्र सहारा
जब अक्टूबर 2023 में हमास के नेतृत्व में इजराइल पर हमला हुआ और युद्ध छिड़ गया था तो कई विदेशी एयरलाइनों ने लंबे समय के लिए देश के लिए उड़ाने रोक दी थीं।
उस समय फ्लाईदुबई और UAE की अन्य एयरलाइन ने संघर्ष के दौरान भी इजराइल के लिए वहां से उड़ाने जारी रखीं। इसने युद्ध के समय उन इजराइलियों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क प्रदान किया जो विदेश यात्रा करने चाहते थे।
यह एयरलाइन UAE से आगे यात्रा करने वाले इजराइलियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गई है। दुबई के माध्यम से यात्री एशिया, अफ्रीका और अन्य क्षेत्रों के गंतव्य से जुड़ सकते हैं। ये एयरलाइन हर हफ्ते तेल अवीव और दुबई के बीच दर्जनों उड़ाने संचालित करती है।
फ्लाइट FZ1073 में हुई घटना के बाद रिश्तों की जांच
कॉकपिट में को-पायलट द्वारा कैप्टन पर किए गए हमले और विमान को नियंत्रण में लेने की कोशिश के बाद इजराइल की राजनीति और सुरक्षा हलकों में बहस छिड़ गई है।
इजराइल की परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फ्लाईदुबई की उड़ानों को तुरंत रोकने का आग्रह किया है। उनका तर्क है कि गैर-सहानुभूति रखने वाले देश के नागरिक को पायलट बनाने से एविएशन समझौते का उल्लंघन हुआ है।
वहीं UAE में इजराइल के पूर्व राजदूत अमीर हायेक ने जल्दबाजी में कड़ी कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'फ्लाईदुबाई और एतिहाद ने सबसे कठिन समय में भी इजराइल का साथ दिया। हमें जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए, मुझे उन पर पूरा भरोसा है।"
हालांकि, बाद में अमीराती एयरलाइन ने घोषणा की कि जब तक घटना की जांच चल रही है, तब तक फ्लाईदुबई की इजराइल आने-जाने वाली सभी उड़ानें रोक दी जाएंगी।
फ्लाईदुबई ने इजराइल के लिए रोकी उड़ानें
विवाद बढ़ता देख एयरलाइन ने खुद ही इजराइल के लिए अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला किया। इस मामले पर फ्लाईदुबाई के प्रवक्ता ने कहा, 'इस अस्थायी रोक से संबंधित अधिकारियों को अपना काम जारी रखने और घटना से जुड़ी सभी सच्चाइयों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
हम चल रही जांच में सहयोग करने और अपने नेटवर्क में सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।'
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब फ्लाईदुबई अपने ग्लोबल नेटवर्क का विस्तार कर रही है। फिलहाल एयरलाइन हर हफ्ते औसतन 2200 उड़ाने संचालित कर रही है और 56 देशों में 125 से ज्यादा डेस्टिनेशन के लिए सेवा दे रही है और एमिरेट्स के साथ साझेदारी में दुनिया भर के 100 से अधिक देशों को हवाई सेवा से जोड़ रही है।
