विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्बिया में रूस-हंगरी गैस पाइपलाइन के पास मिले विस्फोटक, चुनाव से पहले बढ़ी चिंता

Published: Sun, 05 Apr 2026 11:27 PM (IST)

सर्बिया में रूस से हंगरी जाने वाली गैस पाइपलाइन के पास विस्फोटक मिले हैं। यह घटना हंगरी में आगामी चुनावों ...और पढ़ें

सर्बिया में गैस पाइपलाइन के पास मिले विस्फोटक। (प्रतीकात्मक)

सर्बिया में गैस पाइपलाइन के पास मिले विस्फोटक। (प्रतीकात्मक)

HighLights

  1. सर्बिया में रूस-हंगरी गैस पाइपलाइन के पास विस्फोटक मिले।

  2. हंगरी के चुनावों से पहले हुई यह महत्वपूर्ण घटना।

  3. फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन की आशंका, यूक्रेन ने टिप्पणी से इनकार किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्बिया में पाइपलाइन के पास रविवार को विस्फोटक मिले। यह पाइपलाइन रूस से गैस हंगरी ले जाती है। विस्फोटक ऐसे समय पर मिला है जब हंगरी में 12 अप्रैल को चुनाव होने हैं।

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने कहा कि सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने उन्हें फोन पर इस बारे में जानकारी दी। विस्फोटक हंगरी- सर्बिया सीमा के पास कंजीजा शहर के बाहर मिला।

विनाशकारी क्षमता वाला विस्फोटक मिला

ओर्बन के सहयोगी वूसिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, विनाशकारी क्षमता वाला विस्फोटक मिला है। उन्होंने विस्फोटकों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्टो ने रविवार की घटना में यूक्रेन की भूमिका पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार भी नहीं किया।

हंगरी के पूर्व खुफिया अधिकारी ने बताया कि हंगरी के सुरक्षा हलकों में पिछले कुछ दिनों से सर्बिया में पाइपलाइन को प्रभावित करने के उद्देश्य से फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन की तैयारी पर चर्चा चल रही थी, जिसका मकसद हंगरी के चुनावों को प्रभावित करना था।

क्या होता है फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन?

फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन गुप्त सैन्य या राजनीतिक कार्रवाई होती है, जिसे कोई देश या समूह खुद अंजाम देता है, लेकिन उसका दोष किसी दूसरे (दुश्मन) पर मढ़ देता है। इसका उद्देश्य युद्ध शुरू करने का बहाना बनाना, सहानुभूति पाना या दूसरे को बदनाम करना होता है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।