यूरोप में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 30,000 के पार
महामारी के चपेट में आने से यूरोप में 30000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
पेरिस, एएफपी। अब कोरोना वायरस ने यूरोप को अपना केंद्र बना लिया है। यहां अब तक 30,000 से अधिक मौतें हो चुकी है जो गहन चिंता का विषय है। इटली और स्पेन में रजिस्टर मौत के आंकड़ों से तीन चौथाई अधिक मामले यूरोप के हैं। यह आंकड़ा एएफपी द्वारा आज सुबह सात बजे जारी किया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने इसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की सबसे बड़ी त्रासदी बताया है। इस संकट से सबसे अधिक प्रभावित इटली और स्पेन हैं चूंकि महाद्वीप में मरने वाले प्रत्येक चार में से तीन मामले इन्हीं दोनों देशों के हैं।
पूरे अटलांटिक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया है कि अगले दो हफ्ते इस काफी संकट भरे होंगे। अमेरिका में महामारी काफी तेजी से फैली। अभी यहां करीब 190,000 संक्रमित मामले सामने आए हैं।
यूरोप में अब तक कुल 458,601 मामलों में से 30,063 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक मौतें इटली में हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 12,428 है। इसके बाद स्पेन में 8,189 लोग मरे वहीं फ्रांस में 3,523 लोगों की मौत हुई। अमेरिका में मृतकों के आंकड़ों का खुलासा होने के बाद यूरोप के नवीनतम आंकड़े सामने आए। बता दें कि अमेरिका में कुल 4,076 लोगों की मौत हुई है।
मंगलवार को यूरोपीय देशों ने इंसटेक्स तंत्र के तहत ईरान को मेडिकल उपकरणों का निर्यात किया है। उल्लेखनीय है कि इस तंत्र का निर्माण ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों से बचाव के लिए बनाया गया था। पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया और ईरान को सामान भेजा गया है। यह आंकड़ा जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया गया है। मंगलवार को दुनिया भर में कोरोना वायरस के कारण 40,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। बता दें कि चीन के वुहान से शुरू कोरोना वायरस दुनिया के 202 देशों को संक्रमित कर चुका है। यूरोप में इस महामारी के चपेट में आने से 30,000 लोगों की मौत हो गई है।