विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूरोपीय यूनियन ने रूस से अपना राजदूत वापस बुलाया

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Fri, 23 Mar 2018 06:04 PM (IST)

ईयू ने इसी के चलते रूस से अपना राजदूत वापस बुला लिया है।

यूरोपीय यूनियन ने रूस से अपना राजदूत वापस बुलाया
यूरोपीय यूनियन ने रूस से अपना राजदूत वापस बुलाया

ब्रसेल्स (आइएएनएस)। यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रीपल को जहर देने के मामले में ब्रिटेन का साथ देते हुए रूस को इसका जिम्मेदार माना है। ईयू ने इसी के चलते रूस से अपना राजदूत वापस बुला लिया है।

यूरोपीय यूनियन के नेताओं का मानना है कि सर्गेई को मारने की कोशिश रूस ने ही की होगी। इस संबंध में गुरुवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद की बैठक हुई। इस बैठक के बाद ईयू ने एक बयान में कहा, 'हम अपनी साझा सुरक्षा के लिए इस गंभीर चुनौती के समय ब्रिटेन के साथ खड़े हुए हैं।'

ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने भी कहा, 'सेलिसबरी में पूर्व रूसी जासूस को जहर देने की घटना यूरोप के खिलाफ रूसी आक्रामकता का ही एक हिस्सा है।' जबकि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने एक ट्वीट में कहा, जासूस पर हमला कराने की जिम्मेदारी रूस की है। हम सभी इस बात से सहमत हैं।

रूस ने हालांकि सर्गेई और उनकी बेटी यूलिया को जहर देने से साफ इन्कार किया है। दोनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। सर्गेई अपनी बेटी यूलिया के साथ ब्रिटेन के शहर सेलिसबरी के शॉपिंग सेंटर के बाहर एक बेंच पर बेसुध मिले थे। जांच में सामने आया कि किसी नर्व एजेंट (खतरनाक रसायन) के संपर्क में आने से दोनों की यह हालत हुई।