Move to Jagran APP

इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना में आठ की मौत, 12 साल का लड़का एकमात्र जिंदा बचा

इंडोनेशिया में हुए विमान दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस भयानक हादसे का एकमात्र गवाह 12 वर्षीय लड़का ही जिंदा बचा है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 11:53 AM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 02:34 PM (IST)
इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना में आठ की मौत, 12 साल का लड़का एकमात्र जिंदा बचा
इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना में आठ की मौत, 12 साल का लड़का एकमात्र जिंदा बचा

जकार्ता (एएफपी)। इंडोनेशिया में हुए विमान दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस भयानक हादसे का एकमात्र गवाह 12 वर्षीय लड़का ही जिंदा बचा है। स्विस-निर्मित पिलैटस विमान ने शनिवार को हवाई यातायात नियंत्रण के साथ संपर्क खो दिया था। विमान का मलबा रविवार सुबह ओक्सिबिल के पहाड़ी इलाके के जंगलों में मिला।

loksabha election banner

पापुआ के सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल डैक्स सियंटुरी ने बताया, 'आठ यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि एक जिंदा पाया गया है।' उनका कहना है कि फिलहाल विमान क्रैश होने की वजह साफ नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति द्वारा की जाएगी।

बता दें कि निजी चार्टर कंपनी डिमोनिम एयर के स्वामित्व वाले विमान में सात यात्री और दो चालक दल के लोग सवार थे। विमान दुर्घटना से पहले ओकाटेम के नजदीक ग्रामीणों ने जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी थी। खोज और बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर पहुंचे में दो घंटे का वक्त लगा। सुबह तड़के तक शवों की खोजबीन का कार्य जारी रहा।

गौरतलब है कि अपने हजारों द्वीपों के बीच कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए इंडोनेशिया हवाई परिवहन पर बहुत निर्भर है। लेकिन इसका खराब विमानन सुरक्षा रिकॉर्ड रहा है। हाल के वर्षों में इंडोनेशिया को कई घातक हवाई दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा है। पापुआ पहुंचने का रास्ता काफी जटिल है। पिछले साल जुलाई में पापुआ प्रांत के वामेना के पास एक विमान दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, अगस्त 2015 में इंडोनेशियाई वाहक त्रिगाना द्वारा संचालित एक वाणिज्यिक यात्री विमान खराब मौसम के कारण पापुआ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सभी 54 लोगों की मौत हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.