विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिस्र में दो ट्रेनों की टक्कर में सात लोगों की मौत, 125 घायल; कैसे हुआ हादसा

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:50 AM (IST)

मिस्र की राजधानी काहिरा में रविवार को दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 125 लोग घायल हो गए।

ट्रेन हादसे की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

ट्रेन हादसे की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. मिस्र की राजधानी काहिरा में हुआ भीषण ट्रेन हादसा।

  2. दो ट्रेनों की टक्कर में सात लोगों की दुखद मौत।

  3. हादसे में 125 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिस्र की राजधानी काहिरा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया।  दो ट्रेनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 125 लोग घायल हो गए हैं।

मिस्र में हुए हादसे के बाद से वहां राहत बचाव अभियान जारी है। हादसे में घायल 125 लोगों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

ट्रेन कंडक्टर समेत सात लोगों की मौत

काहिरा के दक्षिण में स्थित गीजा प्रांत में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रेन कंडक्टर समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस ट्रेन हादसे में 125 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना मिस्र की राजधानी से लगभग 52 किलोमीटर दूर अल-अय्यात जिले में हुई। वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हताहतों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से करीब 70 से ज़्यादा घायल यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

कैसे हुआ हादसा

ट्रेन हादसे के बारे में परिवहन मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी प्रांत फयूम की ओर जा रही एक ट्रेन दक्षिणी मिस्र में असवान की ओर जा रही दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। मुख्य अभियोजक कार्यालय ने बताया कि जांचकर्ता देर रात घटनास्थल पर पहुंचे।

ट्रेन के आखिरी डिब्बे की टक्कर से मची चीख-पुकार

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गीज़ा-फयूम ट्रेन, काहिरा-असवान ट्रेन के आखिरी डिब्बे से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। काहिरा-असवान ट्रेन उसी ट्रैक पर खड़ी थी और उसी दिशा में जा रही थी। अधिकारियों ने अभी तक इस टक्कर के कारण की घोषणा नहीं की है।

स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए

अल-अय्यात के काफ़्र गिरजा के रहने वाले अयमन जमाल ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि दुर्घटनास्थल के पास रहने वाले लोग हादसे के बाद यात्रियों की मदद के लिए सबसे पहले आए। लोग दौड़ कर हादसे वाली जगह पहुंचे हर तरफ चीख-पुकार मची थी।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने मलबे से बचे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया। जमाल ने बताया कि उन्होंने लगभग 80 घायल लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाते हुए देखा।
उन्होंने ये भी बताया कि कुछ लोगों के जब निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।