विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांगो में फिर जला इबोला ट्रीटमेंट सेंटर, 18 संदिग्ध मरीज फरार

Published: Sun, 24 May 2026 03:07 AM (GMT+05:30)

पूर्वी कांगो में इबोला वायरस का संकट लगातार भयावह होता जा रहा है। शुक्रवार रात यहां के एक शहर में इबोला संक्रमितों और संदिग्ध मरीजों के लिए बनाए गए एक टेंट को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। यह इस सप्ताह दूसरी ऐसी घटना है।

कांगो में फिर जला इबोला ट्रीटमेंट सेंटर, 18 संदिग्ध मरीज फरार (फोटो- एक्स)

कांगो में फिर जला इबोला ट्रीटमेंट सेंटर, 18 संदिग्ध मरीज फरार (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. कांगो में अब तक 82 मामले और सात मौतें पुष्टि हो चुकी हैं

  2. 18 संदिग्ध मरीज अस्पताल से भागकर आम आबादी में घुलमिल गए

एपी, बुनिया। पूर्वी कांगो में इबोला वायरस का संकट लगातार भयावह होता जा रहा है। शुक्रवार रात यहां के एक शहर में इबोला संक्रमितों और संदिग्ध मरीजों के लिए बनाए गए एक टेंट को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। यह इस सप्ताह दूसरी ऐसी घटना है।

घटना के बाद 18 संदिग्ध मरीज अस्पताल से भागकर आम आबादी में घुलमिल गए, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है।

इससे पहले र्वामपारा शहर में भी एक इबोला उपचार केंद्र को जला दिया गया था, क्योंकि स्थानीय लोगों को मृतक का शव ले जाने से रोका गया था।

डब्लयूएचओ के अनुसार कांगो में अब तक 82 मामले और सात मौतें पुष्टि हो चुकी हैं, लेकिन वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

750 संदिग्ध मामले और 177 संदिग्ध मौतों की जांच जारी है। यह संक्रमण बुंडीबुग्यो वायरस से फैल रहा है, जिसका अभी कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।