यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Earthquake: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता
अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। भूकंप का ...और पढ़ें

काबुल, एएनआई। अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। भूकंप का केंद्र काबुल से 85 किमी पूर्व दिशा की ओर था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 5.49 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमान के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
.jpg)
एक सप्ताह पहले अफगानिस्तान में आया था भूकंप
बता दें कि इससे पहले 21-22 मार्च की रात को अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। अफगानिस्तान के अलावा भूकंप के झटके पाकिस्तान और भारत में भी लगे थे। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप ने तबाही मचाई थी। इन दोनों देशों में कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।
कई देशों में लगे थे झटके
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 133 किमी दूर दक्षिण पूर्व में हिंदू कुश क्षेत्र में था। भूकंप का केंद्र 156 किमी गहराई में था। भूकंप के झटके अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में भी महसूस किए गए थे।
भूकंप से अफगानिस्तान में दो की मौत
भूकंप के कारण अफगानिस्तान में दो लोगों की मौत हुई थीं। अफगानिस्तान के आपदा राहत मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने कहा था कि पूर्वी लघमान प्रांत में दो लोग मारे गए हैं। अधिकारियों और सहायताकर्मियों ने कहा कि बदख्शां और अन्य उत्तरी क्षेत्रों में बहुत तेज झटके महसूस किए गए।