Move to Jagran APP

Earthquake in New Zealand: भूकंप के झटकों से हिला नॉर्थ आइलैंड, किसी नुकसान की खबर नहीं

Earthquake in New Zealand न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में भूकंप आने की खबर है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस भूकंप का केंद्र नॉर्थ आइलैंड के पूर्व में था।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 08:33 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 09:03 AM (IST)
Earthquake in New Zealand: भूकंप के झटकों से हिला नॉर्थ आइलैंड, किसी नुकसान की खबर नहीं
Earthquake in New Zealand: भूकंप के झटकों से हिला नॉर्थ आइलैंड, किसी नुकसान की खबर नहीं

नॉर्थ आइलैंड, एएनआइ। Earthquake in New Zealand, न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में भूकंप आने की खबर है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ  के अनुसार इस भूकंप का केंद्र  नॉर्थ आइलैंड के पूर्व में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप क की तीव्रता 5.5  की रही। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार यह भूकंप  स्थानीय समय लगभग शाम को 8:22  पर आया। इसकी गहराई 10 किमी दर्ज की गई। हालांकि इस झटके के कारण किसी के हताहत होने, घायल होने या संपत्ति को नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है। अभी तक, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

loksabha election banner

बता दें कि, पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार था कि न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 1 और 7 अक्टूबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।  

7 अक्टूबर को नॉर्थ आइलैंड के उत्तरी द्वीप पर भूकंप

गौरतलब है कि, 7 अक्टूबर को  नॉर्थ आइलैंड के उत्तरी द्वीप पर 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप का केंद्र  मतवाई से 20 किमी उत्तर पश्चिम में था। लगभग 2500 लोगों ने भूकंप को महसूस किया। हालांकि, ज्यादातर लोगों ने इसे हल्का झटका बताया।  

1 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के तटीय इलाके में भूकंप

इससे पहले 1 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के तटीय इलाके में भूकंप के जौरदार झटके महसूस किए गए थे। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी। इसका केंद्र न्यूजीलैंड के पूर्वोत्तर शहर गिसबोर्ने से 64 किलोमीटर दक्षिण था। इस दौरान भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। 

रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आता है न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड उन देशों में शामिल है जो 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में आते हैं। रिंग ऑफ फायर वो क्षेत्र है जहां प्रशांत महासागर और दक्षिणी अमेरिका प्लेट टकराती हैं। इससे इन क्षेत्रों में लगातार भूकंप आता रहता है। यह क्षेत्र करीब 40,000 किलोमीटर का है। इससे सबसे ज्यादा क्षति इंडोनेशिया को होती है। इस क्षेत्र में न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया के अलावा  फिलीपीन्स, जापान, चिली, अलास्का और मैक्सिको आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.