विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ताइवान में भूकंप के झटके से झुक गया पूरा होटल, दो लोगों की मौत; कई घायल

By Arti YadavEdited By:
Published: Wed, 07 Feb 2018 08:51 AM (IST)Updated: Wed, 07 Feb 2018 10:50 AM (IST)

ताइवान में मंगलवार आधी रात को जोरदार भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूंकप के तेज झटकों से कई इमारतों को भारी नुकसान पहंचा है।

ताइवान में भूकंप के झटके से झुक गया पूरा होटल, दो लोगों की मौत; कई घायल
ताइवान में भूकंप के झटके से झुक गया पूरा होटल, दो लोगों की मौत; कई घायल

ताइवान,जेएनएन। ताइवान में मंगलवार आधी रात को जोरदार भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूंकप की तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड बताया जा रही है। भूंकप के तेज झटकों से कई इमारतों को भारी नुकसान पहंचा है। खबरों के अनुसार भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 लोग जख्मी है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी पर है।

स्थानीय समयानुसार रात के 11 बजकर 50 मिनट पर भूकंप महसूस किया गया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र ताइवान के शहर हुआलीन से 20 किमी पूर्वोत्तर में था।एएफपी के मुताबिक भूकंप इतना जोरदार था कि शहर का एक होटल तिरछा हो गया। इस होटल में करीब 30 लोगों के फंसे हुोने की आशंका है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक ताइवान के एक और होटल को इस भूकंप में नुकसान पहुंचा है। लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। शहर में कई कई जगह सड़कों पर दरारें पड़ गई हैं। इमारतों में नुकसान होने के कारण कई लोगों की पूरी रात सड़कों पर गुजरी। स्थिती पर काबू पाने के लिए आपातकालीन कर्मचारियों की मदद के लिए सेना को भी बुला लिया गया है। भूकंप की वजह से हाइवे और पुलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

बता दें कि ताइवान में भूकंप के झटके कई बार आ चुके हैं। रविवार को भी दो घंटे में पांच बार भूकंप आया था। ताइवान की भौगोलिक स्थिती कुछ इस तरह है कि वहां दो भूगर्भीय प्लेंटे आपस में टकराती हैं और इसकी वजह से भूकंप नियमित रूप से आते रहते हैं।

इस तारीख को ठीक दो साल पहले भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 6.4 थी। इसमें 117 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप का केंद्र ताइवान का दक्षिणी शहर ताइनान था। इस भूकंप में गोल्डन ड्रैगन अपार्टमेंट ढह गया था। सितंबर 1999 में यहां हाल के सालों का सबसे भयानक भूकंप आया था। 7.6 तीव्रता के भूकंप में 2400 लोग मारे गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।