फिजी में 7.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया, सुनामी का खतरा नहीं
प्रारंभिक दौर में इसकी तीव्रता 8.1 मापी गई। फिर इसे संशोधित किया गया।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 12:10 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 12:10 AM (IST)
सुवा, जेएनएन। फिजी में गुरुवार को 7.8 तीव्रता को भूकंप आया है। इसका प्रभाव क्षेत्र सुवा से 105 किमी दूर और 608 किमी गहरा है। यह जानकारी यूएस जियोलाजिकल सर्वे ने दी। जान माल की हानि की सूचना नहीं है। प्रारंभिक दौर में इसकी तीव्रता 8.1 मापी गई। फिर इसे संशोधित किया गया।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि फिलहाल प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की कोई उम्मीद नहीं थी और हवाई में भी सुनामी खतरा नहीं है। न्यूजीलैंड के नागरिक रक्षा और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि भूकंप के बाद न्यूजीलैंड को कोई सुनामी खतरा नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें