विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से मिले एस जयशंकर, यूक्रेन युद्ध पर की चर्चा

By AgencyEdited By: Sanjeev Tiwari
Published: Sun, 13 Nov 2022 12:57 PM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2022 08:55 PM (IST)

एस जयशंकर ने एक ट्वीट कर कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ एक अच्छी बैठक हुई। यूक्रेन ...और पढ़ें

कंबोडिया में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (फोटो एजेंसी)
कंबोडिया में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (फोटो एजेंसी)

नोम पेन्ह (कंबोडिया), एजेंसी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को यहां अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ¨ब्लकन से मुलाकात की और यूक्रेन में युद्ध, भारत-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति, ऊर्जा से जुड़े मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के इतर हुई। विदेश मंत्री जयशंकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ यात्रा पर हैं, जो यहां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

जयशंकर और ¨ब्लकन की मुलाकात 15-16 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुई है जहां प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात संभावित है। ¨ब्लकन ने ट्वीट किया, ''हमारी साझेदारी का विस्तार करने और यूक्रेन पर रूस के युद्ध के प्रभावों को कम करने के चल रहे प्रयासों पर चर्चा करने के लिए आज नोम पेन्ह में आसियान शिखर सम्मेलन के मौके पर मैंने भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की। अमेरिका भारत की जी20 अध्यक्षता का समर्थन करता है।'' ¨ब्लकन के साथ जयशंकर की मुलाकात मंगलवार को मास्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक और शनिवार को यहां यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ हुई बातचीत के बाद हुई है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने कहा है कि राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बेहद रचनात्मक और व्यावहारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मोदी से मिलने को उत्सुक हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दोनों नेता कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समान हितों को देखते हैं और अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। भारत अगले साल जी20 की अध्यक्षता करेगा और देश में अमेरिकी राष्ट्रपति का आगमन संभावित है।

वैसे भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की ¨नदा नहीं की है और वह यह कहता रहा है कि संकट को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। फरवरी में यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमिर •ोलेंस्की से कई बार बात की है। चार अक्टूबर को •ोलेंस्की के साथ फोन पर बातचीत में मोदी ने कहा था कि भारत किसी भी शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।

कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर के समकक्षों से कई मुद्दों पर चर्चा

इस बीच जयशंकर ने थाईलैंड के अपने समकक्ष डोन प्रमुदविनई के साथ भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डोन प्रमुदविनई के साथ मुलाकात हमेशा अच्छी होती है। हमने साझा क्षेत्रीय ¨चताओं और आसियान के साथ मजबूत साझेदारी पर चर्चा की। उन्होंने शनिवार को आसियान डिनर के अंत में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस से भी मुलाकात की थी।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, 'आसियान डिनर में कनाडा की सहयोगियों- व्यापार मंत्री मैरी एनजी और विदेश मंत्री मिलेन जाली से मुलाकात की। उन्होंने आतंकवाद और कट्टरपंथ का विरोध करते हुए ज्यादा से ज्यादा व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर सहमति जताई।' जयशंकर ने शनिवार को इंडोनेशिया और ¨सगापुर के अपने समकक्षों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।