Move to Jagran APP

पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को किया गया निष्कासित , Peru Congress ने मतदान के जरिए किया पद से बर्खास्त

पेरू कांग्रेस ने राष्ट्रपति ड्रो कैस्टिलो को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को देश का अगला राष्ट्रपति बनाया गया। 130 सदस्यीय कांग्रेस में 101 विधायकों ने राष्ट्रपति ड्रो कैस्टिलो को पद से हटाने के लिए मतदान किया।

By AgencyEdited By: Piyush KumarPublished: Thu, 08 Dec 2022 03:31 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 03:31 AM (IST)
पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को किया गया निष्कासित , Peru Congress ने मतदान के जरिए किया पद से बर्खास्त
पेरू कांग्रेस ने राष्ट्रपति ड्रो कैस्टिलो को उनके पद से हटा दिया।

लीमा, एजेंसी। पेरू में एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल मच चुकी है। बुधवार को पेरू कांग्रेस ने राष्ट्रपति ड्रो कैस्टिलो को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को देश का अगला राष्ट्रपति बनाया गया। 200 साल से ज्यादा के लोकतांत्रिंक इतिहास में पहली बार किसी महिला को राष्ट्रपति बनाया गया है। बता दें कि ड्रो कैस्टिलो ने देश विधायिका को भंग करने और एक आपातकालीन सरकार स्थापित करने की कोशिश की, जिसके बाद पेरू कांग्रेस ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए मतदान किया।

loksabha election banner

130 सदस्यीय कांग्रेस में 101 विधायकों ने राष्ट्रपति ड्रो कैस्टिलो को पद से हटाने के लिए मतदान किया। फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर एडुआर्डो गमरा ने कहा, 'पेरू कांग्रेस में राष्ट्रपति को हटाने की क्षमता है और राष्ट्रपति के पास कांग्रेस को भंग करने की क्षमता है, इसलिए तकनीकी रूप से यह तख्तापलट नहीं है।' ट्विटर के माध्यम से बोलुआर्टे ने ड्रो कैस्टिलो के कामकाज की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि ड्रो कैस्टिलो के शासन में देश में कानून-व्यवस्था बिगड़ी है।

कई देशों ने इस राजनीतिक उथल-पुथल पर जताई चिंता

मेक्सिको के विदेश मामलों के सचिव मार्सेलो एबरार्ड ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि पेरू में हाल की घटनाओं को देखते हुए मेक्सिको ने 14 दिसंबर को लीमा में होने वाले प्रशांत गठबंधन शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला किया है। चिली और स्पेन ने भी इस मामले पर तटस्थ रुख अपनाया। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक के प्रशासन ने पेरू में राजनीतिक स्थिति पर शोक व्यक्त किया और उम्मीद जताया कि लोकतांत्रिक ढंग से समाधान का हल निकाला जाएगा।

कैस्टिलो ने खुद को बताया ईमानदार नेता 

कैस्टिलो ने आधी रात में आकर जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मेरे ईमानदार पर कोई संदेह नहीं किया जा सकता है। किसान से राष्ट्रपति बने कैस्टिलो ने कहा कि वह अनुभवहीनता के कारण की गई गलतियों के लिए भुगतान कर रहे हैं। कैस्टिलो ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार किया है। बता दे कि पिछले साल ही कैस्टिलो को राष्ट्रपति बनाया गया था। उन्होंने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान पांच बार अपना मंत्रिमंडल बदला, वो 60 अलग-अलग कैबिनेट अधिकारियों के माध्यम से चल रहे थे, जिससे विभिन्न सरकारी एजेंसियां ​​पंगु हो गईं। गौरतलब है कि पिछले 40 सालों पर लगभग सभी पूर्व राष्ट्रपति पर बहुराष्ट्रीय निगमों से जुड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।

साल 2016 से राजनीतिक संकट में फंसा है पेरू

पेरू के इतिहास में एक गरीब कृषक समुदाय से आने वाले पहले राष्ट्रपति, कैस्टिलो पिछले साल बिना किसी राजनीतिक अनुभव के राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्होंने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान पांच बार अपना मंत्रिमंडल बदला, वो 60 अलग-अलग कैबिनेट अधिकारियों के माध्यम से चल रहे थे, जिससे विभिन्न सरकारी एजेंसियां ​​पंगु हो गईं। बता दें कि साल 2016 से, पेरू राजनीतिक संकटों में फंसा हुआ है। कांग्रेस और राष्ट्रपति बारी-बारी से एक-दूसरे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।  पिछले 40 वर्षों में लगभग हर पूर्व राष्ट्रपति पर बहुराष्ट्रीय निगमों से जुड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है, जैसे कि ब्राजील की निर्माण फर्म ओडेब्रेक्ट।

2016 से, पेरू राजनीतिक संकटों में फंस गया है, कांग्रेस और राष्ट्रपति बारी-बारी से एक-दूसरे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रपति मार्टिन विजकार्रा (2018-2020) ने 2019 में कांग्रेस को भंग कर दिया और नए चुनाव कराने का आदेश दिया। उस नई विधायिका ने अगले साल विजकार्रा को हटा दिया। उसके बाद राष्ट्रपति मैनुअल मेरिनो आए, जो एक सप्ताह से भी कम समय तक कार्यरत रहे। इसके बाद कैस्टिलो के पदभार संभालने से नौ महीने पहले तकफ्रांसिस्को सागस्ती को पेरू का राष्ट्रपति बनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.