विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जर्मनी में खौफनाक वारदात का घातक अंजाम, 15 मरीजों की हत्या करने वाले डॉक्टर को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

Published: Thu, 09 Jul 2026 02:00 AM (IST)

जर्मनी की एक अदालत ने पॉलीएटिव केयर में भर्ती 15 मरीजों की हत्या के मामले में एक डॉक्टर को बुधवार ...और पढ़ें

जर्मनी में 15 मरीजों की हत्या के दोषी डॉक्टर को उम्रकैद (फोटो- एक्स)

जर्मनी में 15 मरीजों की हत्या के दोषी डॉक्टर को उम्रकैद (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. डॉक्टर ने मरीजों को घातक दवाओं का मिश्रण देकर मौत के घाट उतारा

  2. मृतकों में 12 महिलाएं, तीन पुरुष, जिनकी उम्र 25 से 94 वर्ष के बीच थी

एपी, बर्लिन। जर्मनी की एक अदालत ने पॉलीएटिव केयर में भर्ती 15 मरीजों की हत्या के मामले में एक डॉक्टर को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। 41 वर्षीय डाक्टर जोहान्स एम. को जर्मनी के गोपनीयता कानूनों के तहत पूरा नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

बर्लिन की अदालत ने उसे गंभीर अपराध का दोषी पाया और अभियोजन पक्ष की मांग के अनुरूप कड़ी सजा सुनाई। मामले की सुनवाई करीब एक साल तक चली।

डॉक्टर पर आरोप था कि उसने सितंबर 2021 से जुलाई 2024 के बीच अपने मरीजों को घातक दवाओं का मिश्रण देकर मौत के घाट उतार दिया। अदालत के अनुसार, उसने 12 महिलाओं और तीन पुरुषों को निशाना बनाया।

मृतकों की उम्र 25 से 94 वर्ष के बीच थी और अधिकतर की मौत उनके घरों में हुई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, डॉक्टर ने मरीजों को बिना जानकारी या सहमति के एनेस्थेटिक और मांसपेशियों को निष्क्रिय करने वाली दवाएं दीं।

इस मिश्रण से सांस लेने वाली मांसपेशियां काम करना बंद कर देती थीं और कुछ ही मिनटों में मरीजों की मौत हो जाती थी।

जांचकर्ताओं का आरोप था कि डाक्टर ने कुछ मामलों में सुबूत मिटाने के लिए पीड़ितों के घरों में आग लगाने की कोशिश भी की। डॉक्टर शुरुआत में चार मौतों के संदेह के घेरे में आया था, लेकिन बाद में जांच में 15 मामलों तक आरोप बढ़ गए।

अगस्त 2024 में उसे हिरासत में लिया गया था। उसने 12 गंभीर रूप से बीमार मरीजों की हत्या की बात स्वीकार की। उसने दावा किया कि उसे लगता था कि वह मरीजों को पीड़ा और बीमारी से मुक्ति दिला रहा है।

मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम ने 395 मामलों की जांच की। इनमें से 95 मामलों में शुरुआती संदेह सही पाया गया और कार्रवाई शुरू की गई। अभियोजन विभाग अभी भी 76 अन्य मामलों की जांच कर रहा है।