ईरान में इजरायल और कई अन्य देशों के जासूस गिरफ्तार, जानें क्यों की गई यह कार्रवाई
ईरान इससे पहले अपने यहां गड़बडि़यों और परमाणु वैज्ञानिकों की हत्याओं के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराता रहा है। ईरान ने 2020 में अपने शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसेन फाखिरजादे की हत्या के लिए भी इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था।
दुबई, रायटर। ईरान में एक इजरायली जासूस और कई अन्य देशों के जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इजरायली जासूस को पूर्वी अजरबेजान राज्य से गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार से कई स्थानों से अन्य जासूसों को पकड़ा गया। ईरान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी खुफिया मामलों के मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से दी है।
इजरायल ने अपने जासूस की गिरफ्तारी पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। ईरान इससे पहले अपने यहां गड़बडि़यों और परमाणु वैज्ञानिकों की हत्याओं के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराता रहा है। ईरान ने 2020 में अपने शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसेन फाखिरजादे की हत्या के लिए भी इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था।
फाखिरजादे को ईरान के परमाणु हथियार निर्माण कार्यक्रम का मास्टरमाइंड माना जाता था। इजरायल ने फाखिरजादे की हत्या पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की थी। उसने ईरान की निंदा का जवाब भी नहीं दिया था। 2020 में ईरान सरकार ने एक ईरानी नागरिक को अमेरिका और इजरायल के लिए जासूसी का दोषी मानकर फांसी पर चढ़ा दिया था।