विश्व हिंदी सम्मेलन में दैनिक जागरण बेस्टसेलर की चर्चा
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह को भी दैनिक जागरण हिंदी बेस्टसेलर के दूसरे साल की पहली तिमाही की सूची भेंट की गई।
पोर्ट लुई, अनंत विजय। विश्व हिंदी सम्मेलन के दूसरे दिन दैनिक जागरण हिंदी बेस्टसेलर के बारे में जमकर चर्चा हुई। रायकृष्णदास पुस्तक प्रदर्शनी के पंडाल में दैनिक जागरण हिंदी बेस्टसेलर की सूची प्रदर्शित की गई। वहां पहुंचे प्रतिभागियों ने बेस्टसेलर के बारे में जानकारी ली।
हॉलैंड से विश्व हिंदी सम्मेलन में पहुंचीं अनुजा ने दैनिक जागरण हिंदी बेस्टसेलर की जानकारी के बाद इसको हिंदी को मजबूत करने की दिशा में बेहतर पहल बताया। इसके बाद सम्मेलन स्थल पर पहुंचे मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह को भी दैनिक जागरण हिंदी बेस्टसेलर के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने हिंदी बेस्टसेलर के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
नईदुनिया के सहयोगी प्रकाशन दैनिक जागरण की इस पहल की सराहना की। इतने में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह भी वहां पहुंचे। वीके सिंह को भी दैनिक जागरण हिंदी बेस्टसेलर के दूसरे साल की पहली तिमाही की सूची भेंट की गई। पुस्तक प्रदर्शनी में भारत के कई प्रकाशकों की उपस्थिति रही जिनमें प्रभात प्रकाशन और डायमंड बुक्स के स्टाल पर काफी लोग दिखे। इसके अलावा बिहार ग्रंथ अकादमी, रामपुर की रजा लाइब्रेरी के स्टाल पर भी पाठक पहुंच रहे थे।