विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Zealand Cyclone: न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान मचा रहा कहर, 4 लोगों की मौत, कई उड़ानें रद्द

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Sun, 12 Feb 2023 11:14 AM (IST)

न्यूजीलैंड में चक्रवात से जन-जीवन प्रभावित है। चक्रवात के कारण न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय कैरियर ने दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान मचा रहा कहर, 4 लोगों की मौत
न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान मचा रहा कहर, 4 लोगों की मौत

वेलिंग्टन, एजेंसी। विश्व में कुछ देश प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हैं। एक तरफ भूकंप ने तुर्कीये और सीरिया में भारी तबाही मचाई हुई है तो वहीं न्यूजीलैंड भी चक्रवात से प्रभावित है। चक्रवात के कारण न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय कैरियर ने दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी है। रिकॉर्ड तोड़ तूफान के दो हफ्ते बाद देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में बाढ़ आ गई और चार लोगों की मौत हो गई थी।

एयर न्यूजीलैंड ने कहा कि वह मंगलवार दोपहर तक ऑकलैंड से आने-जाने वाली सभी घरेलू उड़ानों के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर रहा है। राष्ट्रीय कैरियर ने कहा कि इन सब के बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय मार्गों का संचालन जारी रहेगा, हालांकि उड़ानों को ऑकलैंड से डायवर्ट करने की आवश्यकता हो सकती है।

कई घरेलू उड़ाने भी हुई रद्द

राष्ट्रीय कैरियर ने हैमिल्टन, तोरंगा और टुपो शहरों के लिए जाने वाली और कई घरेलू उड़ानों को भी रद्द कर दिया है। चक्रवात ने रविवार को न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से को प्रभावित किया है। सोमवार को ऑकलैंड में 250 मिलीमीटर (10 इंच) तक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। चक्रवात गैब्रियल की हवा की गति को पहले डाउनग्रेड किया गया था क्योंकि चक्रवात धीमा हो गया था। लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटे (80 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने की उम्मीद की जा रही थी।

पीएम ने लोगों को हर स्थिति में तैयार रहने के लिए कहा

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात भारी बारिश, तेज हवाओं और बड़ी लहरों के साथ "व्यापक और महत्वपूर्ण" मौसम की घटना को ला सकता है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने संवाददाताओं से कहा कि कृपया इसे गंभीरता से लें, हमें उम्मीद है कि खराब मौसम आने वाला है। तो कृपया सुनिश्चित करें कि आप तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करें कि आपके पास तैयारी है। साथ ही हर परिस्थिति में तैयार रहें।

यह भी पढ़े- 30 साल में पहली बार खोला गया आर्मेनिया-तुर्की सीमा द्वार, भूकंप पीड़ितों को पहुंचाई जा रही मानवीय सहायता

चक्रवात के कारण प्रभावित हुआ यातायात

न्यूजीलैंड से पहले, चक्रवात सुदूर नॉरफ़ॉक द्वीप के पास से गुज़रा था। नॉरफ़ॉक द्वीप ऑस्ट्रेलिया का एक क्षेत्र है और यहां लगभग 1 हजार 750 लोग रहते हैं। जैसे ही चक्रवात ने रविवार को न्यूजीलैंड के नॉर्थलैंड क्षेत्र में आया तो यहां बाढ़ और हवाओं के कारण कुछ सड़कें बंद हो गईं और हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। दो हफ्ते पहले, ऑकलैंडर्स शहर में सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। वहां बढ़ते बाढ़ के पानी ने चार लोगों की जान ले ली थी।

यह भी पढ़े- Turkey: विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की में बढ़ी लूटपाट की घटनाएं, 48 लोगों को किया गया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।