विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के बाद नेपाल में भी तबाही मचाएगा चक्रवात अर्णब, भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:02 PM (IST)

चक्रवात 'अर्णब' ने भारत के पूर्वी तट, विशेषकर आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई, जिससे 5 लोगों की मौत हुई और ट्रेनें रद हुईं।

नेपाल में गुरुवार से भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान का खतरा

नेपाल में गुरुवार से भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान का खतरा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। चक्रवात 'अर्णब' भारत के पूर्वी तट पर भारी तबाही मचा रहा है। बुधवार तड़के यह तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। चक्रवात के कहर से पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, सड़कें टूट गई और मूसलाधार बारिश हुई।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में 30 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। अब इस तूफान का असर नेपाल तक पहुंचने की आशंका है, जहां गुरुवार से कई दिनों तक बारिश, आंधी-तूफान और बर्फबारी होने के आसार हैं।

20261028180L

नेपाल में चक्रवात अर्णब का खतरा

नेपाल मौसम विभाग ने बताया कि देश में अभी पश्चिमी हवाओं का असर कम है। साथ ही चक्रवात 'अर्णब' के पहुंचने से सप्ताह केअंत तक भारी बारिश और भारी बर्फबारी का खतरा बना हुआ है।

विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा, 'देश पर अभी पश्चिमी हवाओं का आंशिक प्रभाव है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'अर्णब' का असर भी गुरुवार से देश पर पड़ने की संभावना है।'

20261028246L

बुधवार सुबह हिमालयी और पहाड़ी इलाकों में मौसम काफी हद तक साफ रहा हालांकि तराई, घाटियों और नदी घाटियों के कुछ हिस्सों में कोहरा और धुंध छाई रही।

विभाग ने बुधवार दोपहर से बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है और रात तक मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना है। कोशी, मधेश, बागमती, गंडकी और लुंबिनी प्रांतों में बारिश होने की उम्मीद है, जबकि हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

20261028262L

पांच राज्यों में भरी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट 

गुरुवार रात को खतरा और बढ़ने का अनुमान है जब बारिश और बर्फबारी के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है। शुक्रवार और शनिवार को इसका सबसे असर देखने को मिल सकता है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश या बर्फबारी कई प्रांतों को प्रभावित कर सकती है। शुक्रवार के पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूरे देश में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे।

चक्रवात 'अर्णब' से जुड़ी नमी और पश्चिमी हवाओं के मिलने से निचले इलाकों में बाढ़ आने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) का खतरा बढ़ सकता है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण खतरनाक हालात भी पैदा हो सकते हैं।

ced9623c4afd4ad6b403b0ef5832c332--0--87fc0f19f7dc48379a7df265db5bed0c

भारत में अब त 5 लोगों की मौत 

इस बीच भारत में बुधवार को आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'अर्णब' से जुड़ी घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एहतियात के तौर पर साउथ कोस्ट रेलवे (SCoR) ने 57 ट्रेनों को रद कर दिया और 15 अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया।

हालांकि, ANI के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि जमीन पर पहुंचने के बाद यह चक्रवात 'बहुत गंभीर' से कमजोर होकर 'गंभीर' चक्रवाती तूफान में बदल गया है और इसके आगे और कमजोर होने की उम्मीद है। आंध्र प्रदेश में NDRF की चार अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं।

यह भी पढ़ें- Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्णब से 5 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा ट्रेनें और उड़ानें रद

यह भी पढ़ें- यूपी में चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, किन जिलों में ज्यादा खतरा?