विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, किन जिलों में ज्यादा खतरा?

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:51 PM (IST)

Cyclone Arnab UP Weather Alert | चक्रवात 'अर्णब' का असर उत्तर प्रदेश में दिखेगा।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. चक्रवात अर्णब का प्रभाव उत्तर प्रदेश में, खासकर पूर्वांचल में दिखेगा।

  2. अगले चार दिनों तक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट।

  3. मौसम बदलने से दिन के तापमान में सात डिग्री तक गिरावट संभव।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। Cyclone Arnab | UP Weather Alert |चक्रवात ‘अर्णब’ का प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल में देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक बेमौसम भारी वर्षा के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार को प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के पूर्वानुमान हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुरुवार यानी कल कई जिलों में भारी बारिश और 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने व वज्रपात का अलर्ट है। चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी और सुलतानपुर सहित कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

पूर्वांचल के कई जिलों में चेतावनी जारी

30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई के कई जिलों के साथ बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश व तेज हवा की संभावना जताई गई है। मौसम बदलने के साथ दिन के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

इस दौरान लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलने के आसार हैं। एक नवंबर से मौसम में फिर परिवर्तन होगा और तेज धूप निकलने के साथ दिन व रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

यह भी पढ़ें- Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, 50 से ज्यादा ट्रेनें और उड़ानें रद