विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइबर अटैक का नया कारनामा: यूरोप में फ्रिज को किया हैक, लाखों यूरो का खाना हुआ बर्बाद

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 07:49 PM (IST)

साइबर हमलावरों ने बेल्जियम, स्वीडन, आयरलैंड और एस्टोनिया के सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को निशाना बनाया, जिससे फ्रिज का तापमान बढ़ गया और लाखों यूरो का खाना खराब हो गया।

यूरोप में फ्रिज को किया हैक।

यूरोप में फ्रिज को किया हैक।

HighLights

  1. यूरोप के सुपरमार्केटों पर साइबर हमला, रेफ्रिजरेशन सिस्टम प्रभावित।

  2. फ्रिज का तापमान बढ़ने से लाखों यूरो का खाना खराब।

  3. बेल्जियम, स्वीडन, आयरलैंड, एस्टोनिया में स्टोर हुए प्रभावित।

डिजिटल डेस्क, ब्रुसेल्स। सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को निशाना बनाकर एक संदिग्ध साइबर हमले ने बेल्जियम, एस्टोनिया, स्वीडन और आयरलैंड के स्टोरों को प्रभावित किया है। इस हमले में फ्रिस और फ्रीजर का तापमान दूर से ही बढ़ा दिया गया, जिसके कारण रिटेलर्स को बड़ी मात्रा में खराब हो चुका खाना फेंकना पड़ा।

रविवार और सोमवार की रात के बीच हुई इस घटना ने कई बड़ी सुपरमार्केट चेन को प्रभावित किया है। इनमें बेल्जियम की हेल्हैज और कैरेफोर, स्वीडन की ICA और कूप तथा आयरलैंड की सुपरवैल्यू शामिल हैं। सुपरवैल्यू के 13 स्टोर प्रभावित हुए, जबकि बेल्जियम में डेल्हैज के लगभग 40 आउटलेट और कैरेफोर के 15 स्टोरों नें समस्याएं सामने आईं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बेल्जियम में कुछ रेफिजरेशन यूनिट्स का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा दिया गया था। इससे केवल डेल्हैज की एक शाखा में ही लगभग 1,00,000 यूरो का खाना खराब हो गया, जिसे फेंकना पड़ा। प्रभावित स्टोरों में कुल नुकसान लाखों यूरो तक पहुंच सकता है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।

फ्रिज को दूर से रीसेट किया गया

इसका असर स्वीडन तक भी पहुंचा, जहां कई ICA सुपरमार्केट ने बताया कि उनके रेफ्रिजरेशन सिस्टम से छेड़छाड़ की गई है। देश के दक्षिण में स्थित स्योबो के एक स्टोर ने सोशल मीडिया पर बताया कि रात के दौरान उनके फ्रिज और फ्रिजर को हैक कर लिया गया और उनका तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक सेट कर दिया गया।

इस आउटलेट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, जिसे बाद में फिर से खोला दिया गया। ICA के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना से चेन के सेंट्रल नेटवर्क से बाहर काम करने वाले कुछ ही स्टोर प्रभावित हुए हैं और कंपनी स्थिति को संभालने में उनकी मदद कर रही है।

स्वीडन में कूप के 800 स्टोरों में से 7 स्टोर भी प्रभावित हुए। बाद में स्थिति को संभाल लिया गया और नियंत्रण में है।

आयरलैंड में, सुपरमार्केट ग्रुप 'मस्ग्रेव' ने बताया कि उनके 13 'सुपर वैल्यू' स्टोर एक संभावित साइबर हमले की चपेट में आ गए हैं। लक्जमबर्ग में, 'डेलहाइज' ने एहतियात के तौर पर अपने ऑर्डरिंग सिस्टम को सस्पेंड कर दिया है।

बेल्जियम की रेफ्रिजरेशन इंस्टॉलर कंपनी 'सैबकोबेल' ने बताया कि देश भर में उनके द्वारा मैनेज किए जा रहे सैकड़ों यूनिट्स में से लगभग 20 यूनिट्स इस हमले से प्रभावित हुए हैं। कंपनी के CEO स्टीफन मोएलन्स ने बताया कि बेल्जियम में हुआ यह हमला, अक्टूबर में फ्रांस के सुपरमार्केटों पर हुए साइबर हमले जैसा ही लगता है।

एस्टोनिया में, एक हैकर ने 'सेल्वर' सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को कंट्रोल करने वाले कंप्यूटर को हैक कर लिया और फ्रीजर की सेटिंग को बदलकर 0 से 50 डिग्री सेल्सियस ऊपर कर दिया। रिटेलर के अनुसार, इस हमले का पता कुछ ही मिनटों में चल गया, जिससे उत्पादों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

फ्रांस के सुपरमार्केटों पर भी हुआ था ऐसा ही अटैक

12 अक्टूबर को हुए एक साइबर हमले ने फ्रांस में 'इंटरमार्शे' और 'कोऑपरेटिव यू' चेन के सैकड़ों सुपरमार्केटों को प्रभावित किया था। उस हमले में भी रेफ्रिजरेशन सिस्टम को निशाना बनाया गया था, जिससे तापमान बढ़ गया और खाने-पीने का सामान खराब हो गया।

इस ताजा हमले के पीछे कौन है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बेल्जियम और स्वीडन की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि वे इस घटना पर नजर रख रही हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।