विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पेन-मोरक्को बॉर्डर पर हजारों प्रवासियों का सैलाब, यूरोप पहुंचने के लिए समुद्र में लगाई छलांग; 57 लोगों की मौत

Published: Fri, 31 Jul 2026 09:53 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:24 PM (IST)

मोरक्को से स्पेन के सेउटा में हजारों प्रवासियों ने सीमा पार की, जिसमें कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई। स्पेन ने स्थिति को नियंत्रित करने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सेना तैनात की है।

HighLights

  1. हजारों प्रवासियों ने मोरक्को से स्पेन के सेउटा में घुसपैठ की।

  2. सीमा पार करने के दौरान कम से कम 57 लोगों की मौत हुई।

  3. स्पेन ने सेउटा में सुरक्षा के लिए सेना तैनात की।

डिजिटल डेस्क, सेउटा। मोरक्को की सीमा से स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र सेउटा में गुरुवार को हजारों प्रवासी घुस आए। प्रवासियों ने बॉर्डर की बाड़ तोड़कर स्पेन में प्रवेश कर लिया, जिसके दौरान कम से कम  लोगों की मौत हो गई। अब स्पेन ने इलाके में मोरक्को के साथ लगी सीमा पर शांति बनाए रखने का फैसला लिया है।

सेउटा के लोकल अधिकारियों ने मैड्रिड से इमरजेंसी मदद मांगी थी। इसके बाद स्पेन सरकार ने घोषणा की कि सिविल गार्ड की मदद के लिए आर्म्ड फोर्स भेजी जाएगी ताकि सेउटा शहर में सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

हजारों माइग्रेंट्स कर चुके हैं क्रॉस

स्पेन के PM पेड्रो सांचेज शुक्रवार को इंटीरियर मिनिस्टर फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का के साथ सेउटा का दौरा करेंगे। बॉर्डर पर तैनात सिविल गार्ड एसोसिएशन के प्रमुख रचिद सबीही ने बताया, ठीक-ठीक नंबर बताना मुमकिन नहीं, लेकिन हजारों माइग्रेंट्स क्रॉस कर रहे हैं। बॉर्डर पूरी तरह टूट गया था।

immigrants in spain

उत्तरी मोरक्को में मानवाधिकार कार्यकर्ता अचरफ मैमौनी ने कहा, आज सुबह अजीब हालात में ताराजल बॉर्डर खोला गया और लोग क्रॉस कर गए।

सामने आए वीडियो फुटेज में ताराजल बीच पर सैकड़ों लोगों की भीड़ दिखी। ज्यादातर मोरक्को के जवान लड़के थे, लेकिन महिलाओं और छोटे बच्चों वाले परिवार भी शामिल थे। कुछ लोगों ने चिल्लाकर वीवा एस्पाना भी कहा। इसका मतलब है, स्पेन अमर रहे।

immigrants enters spain

सेउटा में स्पेन के सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गुरुवार की अफरा-तफरी में कम से कम 18लोगों की मौत हुई। मौतों का कारण नहीं बताया गया, लेकिन पानी में लाशें तैरती देखी गईं। अधिकारियों के मुताबिक इस साल अब तक दर्जनों लोग सेउटा पहुंचने की कोशिश में मारे जा चुके हैं।

spain immigrants

10 पॉइंट्स में समझिए पूरी कहानी

  • सेउटा स्पेन का हिस्सा है और अफ्रीका में स्थित है। यूरोप पहुंचने के लिए माइग्रेंट्स के पास ये सबसे छोटा और सीधा जमीनी रास्ता है।
  • लोग मोरक्को के फनीडेक और बेलयूनेच कस्बों से तैरकर आते हैं। कुछ डबल-लेयर बॉर्डर फेंस पर चढ़ते या काटते हैं। कई लोग रिंग और फ्लिपर्स का इस्तेमाल करते हैं।
  • गुरुवार को 2,000 से 3,000 लोग सेउटा में घुसे। भीड़ में ज़्यादातर जवान लड़के थे, साथ में औरतें-बच्चे भी थे। सही संख्या अभी कन्फर्म नहीं है।
  • तेज लहरों और भीड़ की वजह से कम से कम 18 माइग्रेंट्स की मौत हो गई, ज्यादातर डूबने से हुई।
  • इतनी बड़ी संख्या से लोकल प्रशासन परेशान हो गया। स्पेन ने सिविल गार्ड, नेवी, एयर सर्विलांस और डाइविंग टीम तैनात की। PM पेड्रो सांचेज़ भी सेउटा जा सकते हैं।
  • सेउटा को लेकर दोनों देशों में हमेशा अनबन रहती है। 2021 में मोरक्को ने बॉर्डर ढीला किया था तो 8,000 लोग घुस आए थे। ये स्पेन के खिलाफ बदले की कार्रवाई मानी गई।
  • स्पेन का कहना है ह्यूमन ट्रैफिकिंग नेटवर्क ने भड़काया। कोर्ट के एक फैसले से माइग्रेंट्स को लगा कि उन्हें तुरंत वापस नहीं भेजा जाएगा।
  • दक्षिणपंथी पार्टियां सरकार पर बॉर्डर फेल होने का आरोप लगा रही हैं। सरकार कह रही है - सुरक्षा भी और मानवीय जिम्मेदारी भी निभानी है।
  • सेउटा EU की बाहरी सीमा है। इटली ने शेंगेन नियमों की समीक्षा की बात की। स्पेन ने कहा माइग्रेशन को राजनीति का मुद्दा न बनाएं। EU की फ्रोंटेक्स एजेंसी ने मदद की पेशकश की।
  • भले ही ज्यादातर माइग्रेंट अब कैनरी आइलैंड से आते हैं, पर सेउटा EU में घुसने का सबसे सीधा जमीनी रास्ता है।

इटली ने भी जताई चिंता

इस संकट का असर इटली तक पहुंचा। इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने स्पेन के साथ शेंगेन एग्रीमेंट सस्पेंड करने की धमकी दी, ताकि सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा हो सके। सेउटा के अधिकारियों ने इसे इस महीने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जोड़ा। कोर्ट ने कहा था कि समुद्र के रास्ते आने वाले माइग्रेंट्स को बिना सही प्रक्रिया के तुरंत वापस नहीं भेजा जा सकता। लेकिन यह नियम जमीन के रास्ते आने वालों पर लागू नहीं होता।

स्पेन यूरोप में माइग्रेंट्स के लिए मुख्य एंट्री पॉइंट है। सेउटा पहुंचने के लिए लोग मोरक्को के फनीडेक से करीब 5 किलोमीटर तैरकर आते हैं। कुछ बेल्यूनेच से कम दूरी पार करते हैं।

सेउटा सरकार की मांग

सेउटा की रीजनल सरकार के प्रमुख जुआन जीसस विवास ने केंद्र सरकार से नेशनल इमरजेंसी घोषित करने की मांग की है। लेकिन सरकार ने कहा है कि वो नागरिकों की सुरक्षा और बॉर्डर की एकता की गारंटी देगी, लेकिन अभी इमरजेंसी घोषित नहीं कर सकती। फिलहाल सेउटा में सेना की तैनाती के साथ बॉर्डर को सील करने और पकड़े गए माइग्रेंट्स को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।