Covid-19: लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की तैयारी में फ्रांस, मैक्रों जल्द करेंगे राष्ट्र को संबोधित
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले हफ्ते राष्ट्र को संबोधित करेंगे जिसमें माना जा रहा है कि फ्रांस अभी और बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन।
पेरिस, एएफपी। कोरोना वायरस के प्रसार को धीमा करने के लिए फ्रांस में बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन। फ्रेंच प्रेसीडेंसी ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले हफ्ते राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसमें माना जा रहा है कि फ्रांस अभी और बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन। राष्ट्रपति कार्यालय में एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि 15 अप्रैल की अपनी वर्तमान सीमा से परे लॉकडाउन पर आगे बढ़ाने का आदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैक्रों वायरस के खिलाफ लड़ाई में कुछ नए फैसलों को सबके सामने रखेंगे। वे सोमवार शाम को राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
कोरोना वायरस दुनिया भर में हर रोज सौकड़ों लोगों की जान ले रहा है। वहीं, यूरोपीय देशों में भी कोरोना का कहर जारी है। बात फ्रांस की करें तो यहां कोरोना महामारी से पिछले 24 घंटों के दौरान 541 मौत दर्ज की गई है। फ्रांस में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से देश में लगातार संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि, यहां संक्रमित लोगों में कुल 21,254 मरीज ठीक होकर घर पर लौटे हैं। वहीं, देश में 10,000 से ज्यादा लोगों ने जान गंवा दी है। इटली, स्पेन, ब्रिटेन और फ्रांस कोरोना वायरस की घातक महामारी का सामना करने वाले देशों में सबसे उपर बने हुए हैं, जबकि अमेरिका में सबसे अधिक 3 तीन 83 हजार से अधिक पॉजिटिव मामले हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यूरोप को महामारी फैलने का नया एपिक सेंटर घोषित किया है। महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कई देशों ने अपने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है और लॉकडाउन लगा दिया है।वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 लाख 31 हजार 375 हो गई है, जबकि अब तक कुल 82 हजार 145 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, दुनिया भर में वायरस से संक्रमित तीन लाख एक हजार 385 ठीक हो चुके हैं।