दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति पर चलेगा भ्रष्टाचार का मामला, पहले देना पड़ा था इस्तीफा
दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रपति की कुर्सी गंवाने के बाद अब जैकब जुमा पर भ्रष्टाचार का मामला चलेगा।
प्रिटोरिया (एएफपी)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला चलेगा। इसी आरोप के कारण जुमा को पद से हाथ धोना पड़ा। यह जानकारी शुक्रवार को देश के मुख्य अभियोजक ने दी। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त होने के बाद के समय में यह फैसला एक नया मोड़ है। 1990 में पांच अरब डॉलर के हथियार सौदे पर हस्ताक्षर करने के बाद दक्षिण अफ्रीका का लोकतांत्रिक नेतृत्व जिस मामले में घिर गया उसमें यह फैसला एक नया मोड़ है।
लोक अभियोजन के राष्ट्रीय निदेशक शाउन आब्राहम ने प्रीटोरिया में कहा, 'मामले पर विचार करने के बाद मेरा मानना है कि अभियोग में सूचीबद्ध आरोपों पर जुमा के खिलाफ सफल अभियोजन की पर्याप्त संभावना है।' पूर्व राष्ट्रपति को धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और जालसाजी के आरोपों का सामना करना होगा। दोष सिद्ध होने पर उन्हें कड़ी सजा सुनाई जा सकती है।
अब्राहम ने कहा, 'मेरा विचार है कि इन मुद्दों के लिए ट्रायल कोर्ट अत्यंत उपयुक्त मंच होगा। कोर्ट ही इसपर फैसला लेगा।' पूर्व राष्ट्रपति अब कई आधार पर अपील दायर कर सकते हैं। वह यह दलील दे सकते हैं कि यह फैसला वैधानिक नहीं है क्योंकि आब्राहम की खुद की स्थिति ही अनिश्चित है।