Move to Jagran APP

कोरोना ने रूस में बिगाड़े हालात, फ्रांस में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमित; जानें बाकी देशों का क्या है हाल

कोरोना महामारी से निपटने के लिए गठित रूसी टास्क फोर्स ने गुरुवार को बताया कि देश में बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 11 हजार 231 पॉजिटिव मामले पाए गए।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 08:27 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 08:28 PM (IST)
कोरोना ने रूस में बिगाड़े हालात, फ्रांस में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमित; जानें बाकी देशों का क्या है हाल
कोरोना ने रूस में बिगाड़े हालात, फ्रांस में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमित; जानें बाकी देशों का क्या है हाल

मॉस्को, एजेंसियां। कोरोना महामारी के चलते रूस में तेजी से हालात बिगड़ रहे हैं। देश में एक दिन में 11 हजार नए मामलों को लेकर संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख 77 हजार हो गई। इस आंकड़े के साथ ही रूस ने संक्रमित लोगों के मामले में जर्मनी और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। फ्रांस में एक लाख 74 हजार और जर्मनी में एक लाख 68 हजार लोग कोरोना की चपेट में हैं। कोरोना की रोकथाम के प्रयास में रूस की राजधानी मॉस्को में सार्वजनिक परिवहन और स्थानों पर लोगों के लिए मंगलवार से मास्क और ग्लव्स पहनना अनिवार्य होगा।

loksabha election banner

कोरोना महामारी से निपटने के लिए गठित रूसी टास्क फोर्स ने गुरुवार को बताया कि देश में बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 11 हजार 231 पॉजिटिव मामले पाए गए। इनमें करीब सात हजार मामले रूस में महामारी का केंद्र राजधानी मॉस्को में सामने आए हैं। रूस में हालांकि दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले कोरोना से सबसे कम मौतें हो रही हैं। रूस में अब तक 48 लाख से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानीन ने कहा कि शहर मेंे टेस्टिंग बढ़ने के कारण मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आशंका जताई है कि 1.27 करोड़ की आबादी वाले मॉस्को में तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो सकते हैं। इस शहर में अब तक 93 हजार लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 12 मई से मॉस्को में लॉकडाउन से ढील देने की सर्गेई की योजना की तारीफ की है। मॉस्को समेत रूस के कई क्षेत्रों में पिछले छह हफ्ते से लॉकडाउन है।

सिंगापुर में 741 मामलों की पुष्टि

सिंगापुर में भी कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों में 741 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 20 हजार 939 हो गए। ज्यादातर पीडि़त भारतीयों समेत विदेशी कामगार हैं। नए मामलों में सिर्फ पांच सिंगापुर के नागरिक हैं।

स्वीडन में मौत का आंकड़ा तीन हजार के पार

यूरोपीय देश स्वीडन की जनस्वास्थ्य एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंच गया है। यहां करीब 25 हजार लोग संक्रमित हैं। स्वीडन ने कोरोना से मुकाबले में लचीला रुख अपना रखा है। देश के ज्यादातर स्कूल, दुकानें और रेस्तरां खुले हैं। हालांकि शारीरिक दूरी और स्वच्छता पर केंद्रित उपाए अपनाए जा रहे हैं।

जनजीवन पटरी पर लाने की ओर बढ़ रहा स्पेन

कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित स्पेन में जनजीवन को सावधानीपूर्वक पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। हालांकि राजधानी मैड्रिड और बार्सिलोना में सख्त पाबंदियों से अभी राहत नहीं दी जाएगी। इन दोनों शहरों में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत और संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में बीते 24 घंटों में 213 पीडि़तों ने दम तोड़ा। एक दिन पहले 244 लोगों की मौत हुई थी। अप्रैल की शुरुआत में रोजाना मौत का आंकड़ा एक हजार के करीब था।

सबसे प्रभावित देश

देश                        मौत               संक्रमित

अमेरिका              74,810         12,63,243

ब्रिटेन                  30,076          2,01,101

इटली                  29,684          2,14,457

स्पेन                   26,070           2,56,855

फ्रांस                   25,809          1,74,191

ब्राजील                8,588            1,26,611

जर्मनी                 7,277            1,68,276

ईरान                  6,486            1,03,135

तुर्की                  3,584             1,31,744

रूस                  1,625            1,77,160


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.