Coronavirus: दक्षिण कोरिया में लगातार वायरस की चपेट में आ रहे लोग, 6000 पहुंचा आंकड़ा
दक्षिण कोरिया में लगातार कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को ये आंकड़ा 6000 के पास पहुंच गया है।
सियोल, एएफपी। दक्षिण कोरिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या चीन के बाद सबसे अधिक हो गई है। गुरुवार को कोरोना वायरस के मरीजों के संख्या यहां 6,000 के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को कोरोना के 145 नए मामलों की सूचना दी है। कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा, 35 लोगों की मौतों के साथ ये आंकड़ा कल तक 5,766 था।
अब तक 36 देशों और क्षेत्रों ने सियोल में विदेश मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में दक्षिण में रहने वाले लोगों के प्रवेश प्रतिबंध लगाया है। राष्ट्रीय कुल का लगभग 90 प्रतिशत मामले दक्षिणी शहर डेगू से सामने आए है। यहां 4,300 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।
शिनचोनजी सदस्यों के बीच लगभग 20 लाख आबादी वाले शहर में इसका प्रकोप 61 वर्षीय महिला के साथ शुरू हुआ। 10 फरवरी को महिला में कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए थे। इस महिला ने शहर में कम से कम चार जगह कार्यक्रमों में भाग लिया था। सरकार ने महामारी के प्रभाव को दूर करने और देश के संक्रामक रोग निवारण प्रणाली में सुधार के लिए बुधवार को 11.7 ट्रिलियन डॉलर (9.9 बिलियन डॉलर) का अतिरिक्त बजट प्रस्तावित किया।
कोरोना वायरस से मरने वालों को आंकड़ा हुआ 3000 के पार
कोरोना वायरस अब लगभग 80 देशों में फैल चुका है। वायरस से मरने वालों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई है। भारत में भी इस वायरस ने दस्तक दे दी है। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 30 हो गई है। हालांकि, इनमें से 3 लोग ठीक भी हो गए हैं। भारत में अभी तक उस स्तर पर इसका असर देखने को नहीं मिला है जितना बाकी देशों में इसका प्रभाव है। गौरतलब है कोराना वायरस का सबसे पहला मामला चीन के वुहान में सामने आया था।
ये भी पढ़ें: Coronavirus: स्विटजरलैंड में एक महिला की मौत, 58 लोग हुए वायरस से संक्रमित