कोराना महामारी से सहमी दुनिया: 190 देशों में फैला वारयस, कई देशों में लॉकडाउन
अब तक दुनिया के 190 देश इसकी चपेट में हैं। वुहान में शुरू हुआ कोरोना वायरस जो दिसंबर 2019 में चीन में शुरू हुआ था अब तक विश्व के लगभग 190 देशों में लोगों को प्रभावित कर चुका है।
जिनेवा, एजेंसी । कोरोना महामारी का प्रकोप पूरी दुनिया में है। अब तक दुनिया के 190 देश इसकी चपेट में हैं। वुहान में शुरू हुआ कोरोना वायरस जो दिसंबर 2019 में चीन में शुरू हुआ था, अब तक विश्व के लगभग 190 देशों में लोगों को प्रभावित कर चुका है। इससे दुनिया भर में 14,652 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक दुनिया भर में 334981 लोग इससे संक्रमित हैं। विश्व के कई मुल्कों में लॉकडाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई देशों आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कमी और शेयर बाजार में भारी नुकसान हुआ है।
ईरान में 127 लोगों ने पिछले 24 घंटों में दम तोड़ा
तेहरान ने कहा कि ईरान में 127 लोगों ने पिछले 24 घंटों में कोरोना से दम तोड़ दिया है, जिससे मरने वालों की संख्या 1,812 हो गई। घातक वायरस ने स्पेन में 33,000 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में लिया है। वायरस के कारण 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख एंजेलो बोरेल्ली ने कहा कि पिछले 24 घंटों में इटली में COVID-19 संक्रमण से 602 लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में कोरोनोवायरस से होने वाली कुल मौतों की संख्या 6,078 हो गई।
अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 43,700 पहुंचाा
सोमवार तक अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 43,700 पहुंच गया था। COVID-19 मामलों की सूचना देने वाली एक वेबसाइट वर्ल्डमीटर के मुताबिक इन 43,000 से ज्यादा मामलों में से 10,000 मामले एक दिन में दर्ज किए गए हैं। 139 मौतों के बाद अब यहां कोरोना वाायरस से मरने वालों की संख्या 550 पहुंच चुकी है।
एकजुट हुई दुनिया, आगे आए अंतरराष्ट्रीय संगठन
विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष डेविड मैलाग ने सोमवार को एक भाषण में कहा कि विश्व बैंक इस सप्ताह लगभग 50 देशों के लिए कोरोना महामारी का जवाब देने के लिए लगभग 50 देशों के लिए आपातकालीन धनराशि मुहैया कराएगा। यह राशि करीब छह बिलियन डॉलर होगी। उधर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए दुनिया भर के देशों का आह्वान किया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)के प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने सोमवार को आशंका जताई है कि कोरोना वायरस 2020 में वैश्विक मंदी का कारण बनेगा।
3 लाख 86 हजार 932 केस सामने आए
दुनियाभर में अब तक कोरोना के 3 लाख 86 हजार 932 केस सामने आ चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 16 हजार 748 तक पहुंच गई है। वर्तमान में दुनिया के तमाम इलाकों में दो लाख 67 हजार 791 लोग संक्रमित हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। दुनियाभर के मृतकों की कुल संख्या का ज्यादातर हिस्सा चीन, इटली और ईरान से है। चीन से इस वायरस की शुरुआत ही हुई थी। अब इटली और ईरान इस बीमारी के दो बड़े केंद्र बिंदु बन गए हैं, यहां पर मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।